Wednesday , May 15 2024
Breaking News

Satna: भारतीय जनता पार्टी पश्चिम मंडल की कार्यसमिति की बैठक संपन्न

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ भारतीय जनता पार्टी पश्चिम मंडल में पार्टी शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार मंडल कार्यसमिति की बैठक मारुति कॉलेज महादेवा में सुबह 11 बजे संपन्न हुई बैठक में सर्वप्रथम पित्र पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी व भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया तदुपरांत भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश ताम्रकार ने अपने उद्बोधन में कहा कि नगरी निकाय चुनावी बिगुल बज चुका है हमारा प्रत्याशी कमल का फूल है। पन्ना प्रमुख घर घर जाकर पार्टी की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं।

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनोद यादव ने कहा कि पार्टी के जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं त्रिदेव पोलिंग बूथ स्तर पर संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्य करें पार्टी के प्रत्याशी को विजई बनाएं कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है जबलपुर के पार्षद को राज्यसभा मनोनीत किया गया है जो कि सिर्फ भाजपा में ही संभव है अन्य दल में नहीं।

भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार गरीब कल्याण योजना के माध्यम से हर वर्ग के नागरिकों को लाभ मिल रहा है प्रधानमंत्री आवास उज्ज्वला योजना नल जल योजना अमृत योजना से घर घर पाइप लाइन के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जा रही है मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कल्याणकारी योजनाएं पुनः चालू की गई हैं संबल योजना के माध्यम से गरीबों असहाय को लाभ पहुंचाया जा रहा है मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना जो कि पिछली कांग्रेस की सरकार ने बंद कर दी गई थी उन सब योजनाओं को पुनः प्रारंभ कर दिया गया है।

पश्चिम मंडल प्रभारी मुरारी सोनी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी साकार कर रहे हैं चाहे वह धारा 370 हो तीन तलाक हो अन्य बहुत सारी योजनाएं चलाई जा रही है।
जिला पंचायत सदस्य उमेश प्रताप सिंह लाला भैया ने कहा कि कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर देश व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए कार्यकर्ता डोर टू डोर जाकर हितग्राहियों को लाभान्वित करें व योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं।
मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह तिवारी ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के द्वारा जो भी कार्यक्रम आ रहे हैं उन्हें पोलिंग स्तर पर मनाएं प्रधानमंत्री की महत्वकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास जन धन योजना अंत्योदय योजना का लाभ प्राप्त कर चुके हितग्राहियों का सम्मान करें।
कार्यसमिति बैठक को मंडल के महामंत्री केशव कोरी ने संचालन किया एवं मंडल के मीडिया प्रभारी राजेश त्रिपाठी नीलू ने आभार व्यक्त किया। कार्यसमिति बैठक में सभी बड़ों से आए पार्टी पदाधिकारियों जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं ने अपने विचार भी रखे।

इनकी रही उपस्थिति

इस अवसर पर योगेश ताम्रकार, विनोद यादव, मुरारी सोनी, उमेश प्रताप सिंह लाला, धर्मेंद्र सिंह तिवारी, राजेश चतुर्वेदी पालन, केशव कोरी, श्रीमती रीता शर्मा, शशी सिंह, सुनीता शर्मा, श्रीमती सुमिता सिंह, श्रीमती संतोष त्रिपाठी, पंकज मिश्रा, शैलेश शास्त्री, विजय दुबे, पुष्पा, रामबालक रैकवार, रितेश त्रिपाठी, राजेंद्र गुप्ता, बीके शुक्ला, मनोज मिश्रा, अखंड प्रताप सिंह, भागवत सिंह परिहार, विक्कू यादव, शुभम यादव, अरुण चतुर्वेदी, श्यामू शर्मा, सुधीर श्रीवास्तव, राजेश त्रिपाठी नीलू एवं पोलिंग संयोजक महामंत्री बीएलए आईटी सेल पदाधिकारी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About rishi pandit

Check Also

Satna: कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने मतगणना की तैयारियों का लिया जायजा

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा और पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *