Sunday , May 19 2024
Breaking News

Surya Gochar: 14 जून को सूर्य का राशि परिवर्तन, इन राशियों पर बरसेगी कृपा

Surya Gochar Rashi Parivartan 2022: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ भारतीय ज्योतिष में सूर्य देव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। जब सूर्य का राशि परिवर्तन शुभ होता है तो व्यक्ति भाग्यवान होता है। इस समय सूर्य देव वृषभ राशि में हैं। चूंकि सूर्यदेव हर माह राशि परिवर्तन करते हैं, इसलिए हर जातक पर इसका असर भी अलग-अलग होता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष राशि में रहकर सूर्य कुछ राशियों पर विशेष प्रभाव दिखाएंगे। सूर्य 14 जून तक वृषभ राशि में रहेंगे और इसके बाद मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। आइए जानते हैं कि वृषभ राशि में रहकर सूर्य किस राशि के लिए फायदेमंद होंगे –

वृषभ- कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। यात्रा से लाभ के योग बनेंगे। आर्थिक फायदा हो सकता है। ऑफिस में काम की तारीफ होगी और कार्य में सफलता मिलेगी। नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ है।
वृश्चिक-नौकरी में प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं और समाज में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। नया वाहन खरीद सकते हैं और दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। लेन-देन से लाभ होगा।
धनु- जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे, जिससे दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। आय में वृद्धि से धन संबंधी समस्याओं का समाधान हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगा। प्रेम विवाह हो सकता है। निवेश करना फायदेमंद रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कुंभ-अपने काम में तरक्की का अवसर मिलेगा। नया काम शुरू करने के योग हैं। व्यापारी मुनाफा कमा सकते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ कहा जा सकता है।

About rishi pandit

Check Also

सनातन धर्म में भगवान की पूजा करते समय घी और तेल के दीपक जलाने का नियम है, ऐसी बाती जलाने से खुश होते हैं देवता

सनातन धर्म में भगवान की पूजा करते समय घी और तेल के दीपक जलाने का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *