Tuesday , June 17 2025
Breaking News

Satna: बच्चों के सामने ही कुर्सी के लिए लड़ पड़ी दो शिक्षिकाएं!

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ चित्रकूट में दो शिक्षिकाएं एक कुर्सी के लिए बच्चों के सामने ही लड़ पड़ीं। उनकी लड़ाई इस तरह की थी कि वह इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया और लोग इसको लेकर मीम्स भी बनाने लगे हैं। पूरा मामला चकैध कंपोजिट विद्यालय का है। यहां पर प्रधानाध्यापिका पूजा गुप्ता और सहायक अध्यापिका प्रियंका शुक्ला के बीच कुर्सी को लेकर तनातनी हो गई। एक शिक्षिका ने तो बकायदा प्रमाण भी प्रस्तुत किया। एक छात्रा को पकड़ कर ले आई और कहा, तुम बताओ कि मैं कुर्सी में बैठकर पढ़ाती हूं कि नहीं। झगड़े के दौरान पूरे बच्चे क्लास रूम में हंसते रहे और अपनी टीचरों की इस लड़ाई का लुत्फ उठाते रहे।

आए दिन होता है झगड़ा

पंचायत सदस्य मनोज पांडे ने जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए आरोप लगाया है कि इन अध्यापिकाओं का अक्सर झगड़ा होता ही रहता है। इनके झगड़े की वजह से बच्चों की पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानाध्यापिका पूजा गुप्ता अपने पति को लेकर विद्यालय आती हैं जो दिन भर वही रहता है। प्रधानाध्यापिका ने पति को विद्यालय में एक कमरा भी दे रखा है।

कुर्सी पर बैठकर पढ़ाने को लेकर भिड़ीं

पंचायत सदस्य ने प्रधानाध्यापिका के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि विद्यालय के सारे काम यहां के बच्चों से प्रधानाध्यापक द्वारा कराए जाते हैं। प्रधानाध्यापिका और सहायक अध्यापिका के बीच कुर्सी को लेकर विवाद हुआ है। प्रधानाध्यापिका कह रही थी कि कुर्सी में बैठकर पठन-पाठन का कार्य नहीं होगा।

सहायक अध्यापिका प्रियंका शुक्ला ने कहा कि अगर तुम कुर्सी पर बैठ कर बच्चों को पढ़ा रही होगी तो मैं भी कुर्सी पर बैठ कर पढ़ाऊंगी। जमीन पर बैठकर नहीं पढ़ाऊंगी। क्षेत्र पंचायत सदस्य ने प्रधानाध्यापिका के ऊपर रिश्वत लेने का आरोप लगाया है।

मामले को लेकर जांच की मांग

उन्होंने कहा कि अनुदेशक अनिल कुमार के नवीनीकरण के लिए 16 अप्रैल 2022 को प्रधानाध्यापक ने पत्र लिखा था, जिसमें उसका आचरण और कार्य व्यवहार बहुत खराब बताया था। अनुदेशक से 20 हजार प्रधानाध्यापिका लेकर दूसरा पत्र 18 अप्रैल 2022 को लिखा, जिसमें उसका कार्य व्यवहार उच्च कोटि का बताया है। इस मामले में क्षेत्र पंचायत सदस्य ने जिलाधिकारी वा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र लिख जांच करने की मांग की है।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *