Tuesday , November 3 2026
Breaking News

Satna: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा 

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/  कोलगवां थाना अंतर्गत सिंधी कैंप में एक सब्जी बेचने वाली युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है जिसके आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आरोपी  ने दुष्कर्म के बाद पीड़िता के परिजनों को छोटी जाति का बताकर युवती से शादी को इनकार कर दिया। इस मामले में एसपी आशुतोष गुप्ता, एएसपी सुरेंद्र जैन और सीएसपी महेंद्र सिंह चौहान ने थाना प्रभारी कोलगवां देवेंद्र प्रताप सिंह को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

यह है मामला

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार 20 मई को पीड़िता ने थाना में शिकायत दर्ज कराई कि वह अपनी मां के साथ सब्जी बेचने का काम करती है, पिता ड्रायवरी का काम करते है। पीड़िता ने बताया कि रीवा के अमहिया थाना क्षेत्र निवासी 22 वर्षीय युवक को पिछले 05 महिनों से जानती है और उसके मेरे पड़ोस में रहता था जिससे उसकी जान पहचान हो गई और आरोपी पीड़िता से फोन पर बात करने लगा। इस तरह पीड़िता व युवक की जान पहचान बढ़ गई व दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। पीड़िता ने बताया कि 08 जनवरी 2022 को आरोपी ने उसे अपने घर में पहली बार बुलाया व बोला मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं और शादी करने की बात बोलकर जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। तबसे लगातार आरोपी शादी की बात बोलकर पीड़िता से लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा है।

छोटी जाति बताकर शादी से किया इनकार
पीड़िता ने शिकायत में बताया कि 13 मई 22 को जब उसने व उसके परिजनों ने इससे शादी की बात कही तो आरोपी ने जवाब दिया कि तुम छोटी व नीच जाति की हो मैं तुमसे शादी नहीं करूंगा। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ थाना में दुष्कर्म, एससी-एसटी एक्स सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और पुलिस द्वारा टीम गठित कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *