Thursday , May 2 2024
Breaking News

Satna: भाजपा पश्चिमी मंडल की ‘त्रिदेव’ कार्यशाला संपन्न

हम समाधान बने समस्या नहीं- योगेश ताम्रकार

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ संगठन शिल्पी कुशाभाऊ ठाकरे जी के जन्म शताब्दी वर्ष को पार्टी संगठन पर्व के रूप में पूरे देश में मनाया जा रहा है इसी कड़ी में रविवार को भाजपा सतना नगर पश्चिमी मंडल शिव वाटिका मारुति नगर में त्रिदेव प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि योगेश ताम्रकार भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि अच्छे काम करने वाला कोई भी हो हमारे संपर्क में होना चाहिए। आत्मीयता पूर्ण व्यवहार परिवार भाव के साथ हम सब कार्यकर्ताओं को कार्य करना चाहिए। श्री ताम्रकार ने आगे कहा कि हर व्यक्ति का महत्व होता है हम समाधान बने समस्या नही। हमारे लिए राजनीति पेशा नहीं मिशन है।

सोशल मीडिया वक्ता विवेक सिंह ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन ऐप के माध्यम से डाटा एंट्री हुई है हम सब टि्वटर फेसबुक व्हाट्सएप का इस्तेमाल कर रहे हैं बूथ स्तर 22 कार्यकारिणी कार्यों को #हैजटेक करते हुए अपनी पोस्ट को अपलोड करें। पश्चिमी मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह तिवारी एवं मंडल प्रभारी मुरारी सोनी ने मंडल पदाधिकारियों, शक्तिकेन्द्रो के संयोजक, सह संयोजक, बूथों के अध्यक्ष, महामंत्री, BLA, एवं बूथ विस्तारक में मोबाइल एप चलाने वाले आई टी सेल के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति दर्ज की।

सभी मंडल एवं बूथ पदाधिकारियों ने अतिथियों को दुपट्टा उड़ा कर माल्यार्पण कर अतिथियों का अभूतपूर्व स्वागत किया गया। नगर मीडिया प्रभारी राजेश त्रिपाठी ‘नीलू’ ने बताया है कि भारतीय जनता पार्टी पश्चिम मंडल कार्यशाला तीन सत्रों में संपन्न हुआ जिसमें प्रथम सत्र रजिस्ट्रेशन किया गया। द्वितीय सत्र उद्घाटन मुख्य अतिथि सोशल मीडिया वक्ता मंडल प्रभारी मंडल अध्यक्ष ने दीप प्रज्वलित कर स्वागत और उद्घाटन भाषण मुख्य अतिथि द्वारा किया गया। तृतीय सत्र सोशल मीडिया आईटी विभाग वक्ता द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालक मंडल के महामंत्री केशव कोरी ने किया व मंडल के उपाध्यक्ष आशीष शुक्ला ने आभार व्यक्त किया
किया गया। त्रिदेव प्रशिक्षण वर्ग में मंडल पदाधिकारी एवं बूथ अध्यक्ष महामंत्री और बीएलए आईटी सेल कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

इनकी रही उपस्थिति

इस मौके पर सतना विधानसभा मंडल शैलेंद्र शर्मा शैलू, रीता शर्मा, सुमिता सिंह, सुनीता शर्मा, संतोष त्रिपाठी, आशीष शुक्ला, मनीष शर्मा, पंकज मिश्रा, महेंद्र तिवारी, विजय दुबे, शैलेश शास्त्री, लवकुश सिंह बघेल, शिवम शुक्ला, अरुण चतुर्वेदी, श्यामू शर्मा, नंदकिशोर मिश्रा, बीके शुक्ला, रमेश विश्वकर्मा, जगन्नाथ विश्वकर्मा एवं समस्त बूथ अध्यक्ष महामंत्री और बीएलए आईटी सेल मंडल पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About rishi pandit

Check Also

Maihar: कलेक्टर मैहर ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

मैहर जिले के 3 विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा की मेरिट सूची में अर्जित किया स्थान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *