Monday , April 29 2024
Breaking News

Weather Alert: गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, 45 डिग्री के करीब पहुंचा पारा, कई राज्यों में भीषण लू की चेतावनी

Weather alert,  heat wave in delhi 12 year record broken temperature crosses 45 degree: digi desk/BHN/नई दिल्ली/भीषण गर्मी के बीच दिल्ली में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री दर्ज किया गया। यह अप्रैल में 12 साल में सबसे अधिक है। गुरुग्राम में भी तापमान 45 डिग्री पार कर गया। राजधानी में 18 अप्रैल 2010 को अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिल्ली में अबतक का उच्चतम तापमान 29 अप्रैल 1941 को 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

वहीं मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिम भारत में भीषण गर्मी के बीच गुरुग्राम का अधिकतम तापमान गुरुवार को 45 डिग्री पार कर गया। आईएमडी ने चेतावनी दी है कि पांच राज्यों में अबतक की सबसे भीषण गर्मी पड़ेगी। राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और ओडिशा के लिए लू का अलर्ट जारी किया है।

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है। प्रदेश के वनस्थली में बुधवार को 45.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने कहा कि गर्मी के इस सीजन में लू का तीसरा दौर बुधवार से शुरू हो गया है।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम पूर्वानुमान

स्काईमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, केरल, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बरसात के साथ मध्यम बारिश हो सकती है। मणिपुर, मिजोरम, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेश और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश संभव है। वहीं राजस्थान, विदर्भ, मध्यप्रदेश, यूपी, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात, दिल्ली और पंजाब में हीट वेव की स्थिति रहेगी।

About rishi pandit

Check Also

कॉलेजियम को चुनौती देने वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई, CJI बोले- संविधान पीठ इस पर फैसला सुना चुकी

नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को न्यायाधीशों की नियुक्ति की कॉलेजियम प्रणाली के खिलाफ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *