Thursday , May 2 2024
Breaking News

Satna: हेलीकाप्टर से विदा हुई किसान की बेटी, देखने के लिए उमड़ा जन सैलाब

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ हर पिता की इच्छा होती है कि उसकी लाडली का ऐसा विवाह हो कि उसकी चर्चा हर तरफ हो। कुछ ऐसा ही मैहर में हुआ जहां एक साधारण परिवार में पिता ने अपनी बेटी को हेलीकाप्टर से ससुराल को विदा किया। दरअसल मैहर के सतना रोड निवासी अजय और संध्या सिंह की लाडली बेटी आयुषी का विवाह नेवी के लेफ्टिनेंट कमांडर अरविंद सिंह के साथ 27 अप्रैल को हुआ।

लड़की के पिता किसान हैं

अरविंद रीवा निवासी रिटायर्ड सूबेदार अर्जुन सिंह और ऊषा सिंह के सुपुत्र हैं। आयुषी इंजीनियर हैं और एमटेक करने के बाद इंदौर में सेवारत हैं। आयुषी – अरविंद के विवाह की सभी रस्में मैहर में सतना रोड स्थित अजय सिंह के निवास बेल्दरा हाउस से हुई। दुल्हन की विदाई के लिए उसके पिता ने हेलीकाप्टर बुक किया था। जयपुर से अरिहंत कंपनी का यह हेलीकाप्टर 28 अप्रैल को सुबह 10 बजे मैहर पहुंचा। आधे घंटे बाद विदाई की रस्म हुई और दूल्हा-दुल्हन इस पर सवार हो कर रीवा रवाना हो गए।

मैहर में पहली बार हुई हेलीकाप्टर से विदाई

विवाह स्थल के बाजू में ही हेलीपैड बनाया गया था। अजय सिंह चाहते थे कि उनकी बेटी का ब्याह शानदार ढंग से हो और उसकी विदाई भी शानो शौकत से हो लिहाजा उन्होंने अपनी लाडली की विदाई के लिए हेलिकाप्टर बुक किया। यह उनके परिवार की पहली शादी थी, इसलिए धूमधाम में आयुषी के पिता कोई कसर छोड़ना नहीं चाहते थे। यह पहला मौका है जब मैहर की किसी बेटी की विदाई हेलिकाप्टर से हुई। इसके पहले अभी तक कभी ऐसा नहीं हुआ था , जब दुल्हन विदा हो कर उड़न खटोले से ससुराल गई। इसे लेकर आयुषी उसके पिता अजय सिंह , मां और पूरा परिवार बेहद उत्साहित थे वहीं मैहर के लोग भी इस क्षण के साक्षी बनने के लिए आतुर थे।

About rishi pandit

Check Also

Maihar: कलेक्टर मैहर ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

मैहर जिले के 3 विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा की मेरिट सूची में अर्जित किया स्थान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *