Wednesday , May 28 2025
Breaking News

Rewa: दुष्कर्म के बाद किशोरी ने लगाई फांसी, इलाज के दौरान मौत 

रीवा,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले के गोविंदगढ़ थाना अंतर्गत एक नाबालिग लड़की ने दुष्कर्म से आहत होकर फांसी लगा ली। जिसकी इलाज के दौरान बीती रात मौत हो गई। पुलिस की मानें तो गत शुक्रवार की सुबह 8 बजे किशोरी खेत की ओर शौच करने गई थी। इसी बीच गांव का एक आरोपी पहुंच गया और दुष्कर्म किया। समीप स्थित खेत में कार्य कर रहे लड़की के पिता ने संबंध बनाते समय दोनों को देख लिए। ऐसे में पिता के सामने लड़की आहत होकर घर पहुंची। उसने परिजन की गैर मौजूदगी में घर में रस्सी बांधकर फांसी लगाते हुए आत्महत्या करने की कोशिश की। तभी मां घर के अंदर पहुंच गई और फांसी से लटक रही बेटी को देख लिया। शोर सुनकर ग्रामीण दौड़े तो रस्सी काटकर नीचे उतारा गया। तुरंत किशोरी को इलाज के लिए एसजीएमएच लाया गया। जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए वेंटीलेटर पर रखा गया, लेकिन शुक्रवार-शनिवार की रात मौत हो गई।

अस्पताल में हुआ दुष्कर्म का खुलासा 

गोविंदगढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक मृगेन्द्र सिंह ने बताया कि 15 वर्षीय किशोरी के साथ शुक्रवार की सुबह आरोपी अखिलेश मिश्रा ने दुष्कर्म किया था। मृतका के पिता ने एसजीएमएच में चौकी पुलिस को बताया कि बेटी शौच करने खेत गई थी। जहां आरोपित ने दुष्कर्म किया था। चीखने की आवाज सुनकर मैं मौके पर पहुंचा तो आरोपी भाग निकला। शर्म के मारे किशोरी ने घर में जाकर फांसी लगा ली। हालांकि कुछ ही मिनटों में मां मौके पर पहुंच गई। तुरंत फंदे से उतारकर संजय गांधी स्मृति हास्पिटल लेकर पहुंचे थे। लेकिन आधी रात बेटी ने दम तोड़ दिया।

दुष्कर्म का मामला दर्ज

पिता के बयान पर गोविंदगढ़ थाने में आरोपी अखिलेश मिश्रा के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट का मामला दर्ज किया गया है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस टीम आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास कर रही है। इधर शनिवार की दोपहर एसजीएमएच में पोस्ट मार्टम उपरांत मृतका का शव परिजन को सौंप दिया गया है।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *