Friday , May 10 2024
Breaking News

Rewa: 116 वर्ष बाद रीवा राजघराने की किसी राजकुमारी ने दिया बेटे को जन्म, मोहिना सिंह बनी मां

रीवा,भास्कर हिंदी न्यूज़/ बघेल वंश के महाराजा एवं रीवा रियासत के 35वें महाराजा पुष्पराज सिंह जूदेव की पुत्री मोहिना सिंह को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है। बताया जा रहा है कि आजादी के पूर्व सबसे बड़ी रियासतों में शामिल रीवा रियासत में यह अवसर 116 वर्ष बाद आया है। वर्तमान में महाराजा पुष्पराज सिंह जूदेव के पुत्र दिव्यराज सिंह जूदेव मध्य प्रदेश के रीवा जिले के सिरमौर विधानसभा सीट से विधायक हैं। जबकि खुद महाराजा पुष्पराज सिंह जूदेव कांग्रेस सरकार में पूर्व मंत्री के दायित्व में रह चुके हैं। राजघराने से जुड़े बघेल राजाओं के गुरु बाबा सुरेंद्र अग्निहोत्री ने बताया कि रीवा राजघराने की बेटी व टीवी कलाकार मोहिना सिंह ने मुंबई में बेटे को जन्म दिया है। जिसके बाद उत्तराखंड में उनके ससुराल से लेकर मायके रीवा राजघराने तक खुशी का माहौल है। इस बारे में सिरमौर से भाजपा विधायक एवं रीवा राजघराने के युवराज दिव्यराज सिंह ने बताया कि हमारा पूरा परिवार मुंबई में मोहिना सिंह के साथ ही है। उनकी डिलीवरी ब्रीच कैंडी हास्पिटल मुंबई में हुई है। 116 साल बाद ऐसा मौका आया है, जब राजपरिवार से जुड़ी बेटी ने बेटे को जन्म दिया है।

ससुराल में भी खुशी का माहौल
पहाड़ व देवभूमि के नाम से मशहूर उत्तराखंड की सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के दादा बनने से उनके रियासत में हर्ष देखा जा रहा है। मोहिना की शादी सतपाल महाराज के बेटे सुयश रावत से हुई है। इतिहासकार अशद खान ने बताया कि मोहिना के मां बनने से लगभग 116 साल के बाद ऐसा अवसर आया है, जब रीवा रियासत की किसी बेटी को संतान के रूप में पुत्र की प्राप्ति हुई है।अशद खान के मुताबिक वर्तमान समय में युवराज दिव्यराज सिंह रीवा राजघराने की 36वीं पीढ़ी है। उनके पहले महाराजा पुष्पराज सिंह का एक बेटा और एक बेटी है। जबकि दादा महाराजा मार्तंड सिंह का एक बेटा व परदादा गुलाब सिंह का भी एक बेटा था। इसी तरह महाराजा व्यंकट रमण सिंह के दो बेटे और एक बेटी थी। लेकिन एक राजकुमार का 24 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था।
116 वर्ष बाद बघेल वंश में पहली बार खुशी का मौका

इतिहास विद अरुण कुमार तिवारी बताते हैं कि मोहिना आजादी के पूर्व रीवा स्टेट के 35 वें महाराज पुष्पराज सिंह जूदेव की बेटी हैं। साल 2019 में उनकी शादी हरिद्वार के रहने वाले सुयश रावत से हुई थी। सुयश उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल सिंह महाराज के बेटे हैं। इससे पूर्व गत 1906 में महाराजा व्यंकट रमण सिंह के घर बेटी हुई थी। जिनका नाम राजकुमारी सुदर्शन था। सुदर्शन कुमारी का विवाह 1922 में बीकानेर के राजकुमार शार्दूल सिंह के साथ हुआ था। उन्होंने दो बेटों को जन्म दिया। बड़े बेटे बीकानेर के महाराजा पद्म श्री व ओलंपिक शूटर डॉ. करण सिंह और छोटे बेटे महाराज अमर सिंह है।

धारावाहिक में काम कर चुकी है मोहिना

राजकुमारी मोहिना सिंह को टीवी धारावाहिक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से पहचान मिली थी। मोहिना सिंह रीवा रियासत के महाराजा एवं पूर्व मंत्री पुष्पराज सिंह की बेटी हैं।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 20 मई तक सभी विभाग सीएम हेल्पलाइन की आधी शिकायतें कम करें- रानी बाटड

मैहर कलेक्टर ने टीएल बैठक में की समीक्षा सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ कलेक्टर मैहर रानी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *