Sunday , May 12 2024
Breaking News

Satna: जवान सुखराम सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे राज्यमंत्री और सांसद

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल और सांसद गणेश सिंह ने गुरुवार को ग्राम मेहुती पहुंचकर सेना में पदस्थ राजपूत रेजीमेंट के जवान सुखराम सिंह कज्जू के भारत-चीन बॉर्डर पर स्थित गलवान घाटी में बर्फबारी के कारण हुई शहादत पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यमंत्री और सांसद ने शोक संतृप्त परिवार से मिलकर ढाढस बंधाया। इसके पूर्व कलेक्टर अनुराग वर्मा, पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, एसडीएम पीएस त्रिपाठी ने भी मेहुती पहुंचकर शहीद सैनिक के पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित किया और परिजनों से मिलकर सांत्वना दी।

शहीद सैनिक सुखराम सिंह (कज्जू) 23वीं बटालियन राजपूत रेजीमेंट सिक्किम-चाइना बॉर्डर में पदस्थ देश की सीमा की सुरक्षा में जब वह तैनात थे, तभी बर्फबारी अटैक हुआ था। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गये थे। लखनऊ में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। शहीद सैनिक का पार्थिव शरीर आज उनके गृह ग्राम मेहुती पहुंचा। जिला प्रशासन के माध्यम से प्रोटोकाल के आधार पर उनका सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार गृहग्राम मे किया गया।

 

About rishi pandit

Check Also

Satna: नेशनल लोक अदालत 11 मई को

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार वर्ष 2024 की दूसरी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *