Monday , April 29 2024
Breaking News

MP Weather Alert: प्रदेश में भीषण गर्मी से कुछ राहत, जानिये कब तक रहेगा ऐसा मौसम!

MP Weather Alert: digi desk/BHN/ भोपाल/  अलगअलग स्थानों पर बनी तीन मौसम प्रणालियों के असर से मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी से राहत मिल गई है। बुधवार को प्रदेश में सबसे अधिक 43 डिग्री सेल्सियस तापमान सीधी में दर्ज किया गया। भिंड, अनूपपुर एवं शहडोल जिलों में लू चली। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक गुरुवार को भी अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज होने के आसार हैं। 18 अप्रैल से एक बार फिर दिन के तापमान में बढ़ोतरी शुरू होने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि अप्रैल की शुरुआत से ही राजस्थान एवं गुजरात में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया था। वहां से आ रहे गर्म हवा के थपेड़ों से मप्र में भी मौसम का मिजाज काफी गर्म हो गया था। जो अपेक्षाकृत नर्म हुआ है।

इसी क्रम में राजधानी में भी दिन के तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 40 डिग्रीसे. रिकार्ड किया गया। जो सामान्य से दो डिग्रीसे. अधिक रहा। यह मंगलवार के अधिकतम तापमान 41 डिग्रीसे. की तुलना में एक डिग्रीसे. कम रहा।

यहां सक्रिय हैं मौसम प्रणालियां

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। इसके साथ एक ट्रफ भी संलग्न है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में हवा के ऊपरी भाग में बना हुआ चक्रवात अब उत्तर प्रदेश के मध्य में पहुंच गया है। विदर्भ से कर्नाटक तक एक ट्रफ लाइन भी बनी हुई है। इन तीन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से पाकिस्तान, गुजरात, राजस्थान में अधिकतम तापमान काफी कम हो गए हैं। वहां से आ रही हवाओं में भी गर्माहट कम होने से राजधानी सहित मप्र के अधिकतर जिलों में दिन के तापमान में गिरावट होने लगी है।

उधर, लगभग तीन किलोमीटर की ऊंचाई पर हवाओं का रुख दक्षिणपश्चिमी बना हुआ है। इस वजह से अरब सागर से नमी आ रही है और मध्यम स्तर पर बादल बने हैं। इस वजह से भी भीषण गर्मी से राहत मिल रही है।

 

About rishi pandit

Check Also

NHAI ने पांचवीं बार बढ़ाई ग्वालियर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के टेंडर की तारीख

आगरा. ग्वालियर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के टेंडर की तारीख को पांचवीं बार बढ़ाया गया है। भारतीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *