Monday , April 29 2024
Breaking News

Ranbir-Alia Wedding: गुरुवार को शादी के बंधन में बंधेंगे आलिया और रणवीर, मेंहदी और संगीत सेरेमनी में जुटे सितारे

Ranbir And Alia Wedding: digi desk/BHN/ मुंबई/ आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को लेकर कन्फ्यूजन खत्म हो गया है। ये दोनों 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर ने कंफर्म कर दिया है कि शादी कल यानी गुरुवार को उनके घर ‘वास्तु’ में होने वाली है। शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। गणेश पूजा के साथ शुरुआत की गई है। पूजा के बाद शादी की रस्मों में सबसे पहले मेहंदी की रस्म हो गई है। आज हल्दी और संगीत सेरेमनी का आयोजन है, जबकि कल शादी होगी। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के परिवार वाले भी इस शादी में शिरकत करने के लिए पहुंच चुके हैं। वेन्यू के बाहर चमचमाती गाड़ियों में नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर, महेश भट्ट, पूजा भट्ट, करीना कपूर, करिश्मा कपूर से लेकर रीमा जैन तक तमाम हस्तियों को स्पॉट किया गया। शादी के सभी फंक्शन उनके बांद्रा वाले घर ‘वास्तु’ में ही होंगे। आलिया की मेहंदी सेरेमनी प्राइवेट रही, जिसमें कुछ करीबी दोस्त और परिवारवाले ही शामिल हुए।

मिली जानकारी के अनुसार, रणबीर और आलिया कल दोपहर 3 बजे शादी कर सकते हैं। शादी के फंक्शन में भी केवल परिवारजनों और करीबी दोस्तों को ही न्यौता मिला है। शादी के लिए रिश्तेदार और दोस्त मुंबई पहुंचने लगे हैं। कुछ समय पहले रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर अपनी बेटी समारा और पति भारत साहनी के साथ मुंबई पहुंची हैं।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड के फेमस कपल हैं और इन दोनों की शादी को लेकर काफी दिनों से मीडिया में चर्चा चल रही थी। शादी की चल रही तैयारियों को देख कहा जा सकता है कि ये वेडिंग ग्रैंड होने वाली है। वैसे कपूर परिवार इसे ज्यादा प्रचार देना नहीं चाहता और किसी भी तरह की जानकारी शेयर नहीं कर रहा। इसलिए इवेंट के लिए सिक्योरिटी का कड़ा इंतजाम किया गया है। गेस्ट के साथ-साथ सिक्योरिटी गार्ड्स के लिए भी अलग बैंड्स की तैयारी की गई है।

हालांकि सभी को इस शादी की तस्वीरों और वीडियो को काफी बेसब्री से इंतजार हो रहा है। घर परिवार के सदस्यों के अलावा कुछ सिलेक्टेड गेस्ट लिस्ट है जो कार्यक्रमों में शामिल होंगे लेकिन इनपर भी पाबंदी लगाई जा रही हैं। आने वाले मेहमानों के फोन कैमरा को बंद किया जायेगा। वेडिंग फंक्शन में मेहमानों के कैमरा पर स्टिकर लगाए जाएंगे ताकि अंदर वो किसी भी तरह से फोटोग्राफ्स और वीडियो ना शूट कर सकें।

 

About rishi pandit

Check Also

अस्पताल में भर्ती टीवी एक्ट्रेस सौम्या टंडन की हालत बिगड़ी

मुंबई 'भाबीजी घर पर हैं!' सीरियल से घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस सौम्या टंडन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *