सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ मल्लाहन टोला धवारी गली नंबर 5 निवासी नोटरी विवेक कुमार पांडे का
विगत दिवस हृदय गति रुक जाने से उनका दुखद निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार प्रयागराज में वैदिक रीति रिवाज के साथ मुखाग्नि उनके पुत्र संदीप पांडे ने दी।
विवेक पांडे जी अधिवक्ता होने के साथ-साथ धर्म स्वाबलंबी समाजसेवी होने के साथ-साथ मृदुभाषी मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। वे हमेशा कहा करते थे कि सत्य की राह पर चलो सत्यमेव जयते समाज में एक दूसरे का सहयोग करते हुए आगे बढ़ते चलो।
वे अपने पीछे मां पत्नी दो बेटे बहु नाती पोतों से भरा पूरा परिवार रोता बिलखता हुआ छोड़ कर चले गए। उनके निधन का समाचार लगते ही अभिभाषक, समाजसेवी, इष्ट मित्र परिवारजनों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना की हे ईश्वर आपने अपने चरणों में स्थान दे और उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
उनके दुखद निधन पर आकाश संदीप पांडे, पुत्र लेखराज पांडे, शशांक शेखर पांडे, कुशाप्र पांडे, वरुण पांडे, राज कुमार गौतम, एडवोकेट उपेंद्र तिवारी, पद्मधर द्विवेदी, आशीष शुक्ला, अरुण गौतम, अजय शुक्ला, राजेश त्रिपाठी ‘नीलू’ ने श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
Bhaskar Hindi News