Friday , May 17 2024
Breaking News

Brihaspati Rashi Parivartan: 12 वर्षों बाद गुरु स्वयं की राशि मीन मे करेंगे प्रवेश, जानिए आप पर क्या होगा असर

Brihaspati Rashi Parivartan 2022: digi desk/BHN/ ग्वालियर / गुरु अपनी स्वयं की राशि मीन में 13 अप्रैल को प्रवेश करेंगे। ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा ने बताया कि ज्योतिष में देव गुरु बृहस्पति को देवताओं के गुरु का दर्जा प्राप्त है। देवगुरु बृहस्पति 12 माह में एक बार ही अपना राशि परिवर्तन करते हैं। गुरु ग्रह धनु व मीन राशि के स्वामी हैं। देव गुरु बृहस्पति को ज्ञान, शिक्षक, संतान, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि का कारक ग्रह कहा जाता है। बृहस्पति ग्रह 27 नक्षत्रों में पुनर्वसु, विशाखा, और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी होते हैं। गुरु के स्वयं की राशि में परिवर्तन से राशियों पर भी प्रभाव पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियां ऐसी हैं, जिनको इसका विशेष लाभ हो सकता है। अन्य राशियाें पर आंशिक प्रभाव रहेगा।

मेष: धन लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी और व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं।

वृषभ : संतान और वित्त से संबंधित समस्याओं से मुक्ति मिलने की अच्छी संभावना है। कार्यक्षेत्र में अपने वरिष्ठों से संबंध बेहतर बन सकते हैं, जो लोग रोमांटिक रिश्ते में हैं, वे अपने रिश्ते को अगले स्तर तक ले जा सकते हैं।
मिथुन: नौकरी और व्यापार में तरक्की करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। नया वाहन या मकान खरीदने के योग भी बन रहे हैं। कारोबारियों के लिए यह समय फायदेमंद हो सकता है।

कर्क: आपके लिए साल 2022 में गुरु का राशि परिवर्तन मिलाजुला रहने वाला रहेगा। संभलकर रहें और कोई निर्णय जल्दबाजी में न करें।

सिंह: व्यापार में स्थितियां पहले के मुकाबले बेहतर रहेंगी। पारिवारिक जीवन में कुछ परेशानियां रहेंगी, लेकिन ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है।

कन्या: बिजनेस करने वाले जातक व्यापार में नई ऊंचाई को प्राप्त करेंगे।

तुला: आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। नया वाहन या मकान खरीदने के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक : कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी। आपको नौकरी में नए अवसर प्राप्त होंगे।

धनु : नौकरी और व्यापार के लिए ये समय शुभ रहेगा। वैवाहिक जीवन में सुख का अनुभव करेंगे। धन लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी।

मकर: गुरु का गोचर आपसे मेहनत करवाएगा। खर्चे इस साल जरूरत से ज्यादा रहेंगे।

कुंभ: कुंभ राशि के जातकों के लिए गुरु धन लाभ देगा। नए कार्यों में आप अपना भाग्य आजमा सकते हैं।

मीन: इस राशि के जातकों की समाज में सराहना की जाएगी और उन्हें एक सम्मानजनक स्थान हासिल होगा। व्यवसायिक साझेदारी में भी वृद्धि होगी।

 

About rishi pandit

Check Also

बाबा केदारनाथ जाने का बना रहे हैं प्लान? जानें दिल्ली से क्या है आसान रूट

  उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारों धामों में से एक बदरीनाथ धाम (Badrinath Dham) …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *