Saturday , May 18 2024
Breaking News

Satna: श्रीराम नवमी पर ऐतिहासिक शोभायात्रा के स्वागत को उमड़ा जनसैलाब

 

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ श्री राम नवमी की ऐतिहासिक शोभा यात्रा के स्वागत के लिए पुष्प वर्षा भगवान प्रभु श्रीराम की आरती उतारकर सर्वे भवंतु सुखिनः की कामना करते हुए शोभा यात्रा में हर घर में है एक ही नाम जय श्री राम चारों तरफ है एक ही नाम जय श्री राम के जयकारों के साथ धार्मिक अध्यात्मिक नाचते गाते हुए भगवान श्रीराम के जयकारा लगाते हुए नाच नाचते गाते हुए श्रद्धालुओं ने अपनी खुशी का इजहार किया। जगह-जगह व्यापारी बंधुओं द्वारा भगवान की आरती उतारकर मिष्ठान वितरण किया गया व शोभायात्रा का स्वागत किया। हर्षोल्लास के साथ मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी की झांकी निकाल कर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए सुभाष पार्क में एक गरिमा में धार्मिक माहौल में समापन हुआ। समाजसेवियों धर्म स्वाबलंबी हो नगर वासियों ने शोभा यात्रा में सम्मिलित हुए आशीर्वाद प्राप्त किया।

इनकी रही उपस्थिति

इस अवसर पर संजय तिवारी, मणिकांत महेश्वरी, नरेंद्र त्रिपाठी, शंकर लाल तिवारी, विनोद यादव, अरुण द्विवेदी, अनिल जयसवाल, रत्नाकर चतुर्वेदी शिवा, इंजीनियर रमेश जैन, कृष्णा पांडे, सौभाग केसरी, भगवती पांडे, कामता पांडे, राज नारायण तिवारी, विनोद पंडित, राजा विजय दुबे, राजेश त्रिपाठी ‘नीलू’ सहित हजारों श्रद्धालुओं ने शोभा यात्रा में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

पंडित गणेश प्रसाद मिश्र चल समारोह में झांकी नंबर- 37 आकर्षक रही

पंडित गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास शोभायात्रा में शामिल सामाजिक जागरूकता की झांकियां जिसमें ग्रीन एंबुलेंस शामिल रही हिंदू पर्व समन्वय समिति सतना श्री रामनवमी के पावन पर्व पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जन्म उत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा श्री गुरुद्वारा नानक दरबार जनकपुरी सिटी कोतवाली के पीछे से शाम ठीक 5:00 बजे प्रारंभ हुई।

शोभा यात्रा में चल समारोह में श्री गुरुद्वारा नानक दरबार से प्रारंभ होकर अग्रसेन चौक जय स्तंभ चौक बिहारी चौक चौक बाजार अहिंसा चौक, पावर हाउस चौक, हनुमान चौक, फूलचंद चौक, लालता चौक गांधी चौक, सुभाष चौक, होकर श्री राम दरबार मंदिर सुभाष पार्क में संपन्न हुई। इसमें मुख्य रूप से पंडित गणेश प्रसाद न्यास के विजय दुबे (पप्पू), बृजेश सिंह, बेटा भैया, कामता पांडे, राजेश त्रिपाठी ‘नीलू’ महेंद्र तिवारी, नितिन मिश्रा, रवि दुबे,  अनिल सैनी, मनीषा सिंह, रश्मि सैनी, शीतल सैनी, नीलम गुप्ता, संगीता सैनी, प्रिया त्रिपाठी, नींद सैनी, माध्यमिक विश्वकर्मा, खुशबू, महक, इत्यादि लोग शामिल चल समारोह पूरे समय तक शामिल रहे।

 

About rishi pandit

Check Also

Satna: विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की सतत निगरानी करें-अतिरिक्त मुख्य सचिव

संभागीय बैठक के निर्णयों पर तत्परता से कार्यवाही करें-श्री कंसोटिया सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ कमिश्नर कार्यालय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *