Tuesday , April 30 2024
Breaking News

Satna: रघुवीर मन्दिर में दीपप्रज्ज्वलन कर चित्रकूट गौरव दिवस में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ परमहंस सन्त श्री रणछोड़दास जी महाराज के आश्रम रघुवीर मन्दिर (बड़ी गुफा) जानकीकुंड में परम पूज्य श्री प्रभंजनानन्द शरण जी के श्री मुख से चल रही रामकथा के नवमे दिवस मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सपत्नीक पधारकर श्री रामनवमी पर्व पर भगवान श्री राम जानकी युगल सरकार एवं परम पूज्य सदगुरुदेव श्री रणछोड़दास जी महाराज के दर्शन किये। साथ ही चित्रकूट गौरव दिवस के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर में 51 दीपक भी प्रज्ज्वलित किये। इस अवसर पर श्री सदगुरू सेवा संघ ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री विशद मफतलाल, उनकी धर्मपत्नी रूपल मफतलाल ने मुख्यमंत्री का पुष्पमाला शॉल-श्रीफल देकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर विशद भाई मफतलाल, रूपलबेन मफतलाल, पुत्री उर्विजा मफतलाल, पुत्र आदित्य विक्रम मफतलाल, ट्रस्टी डॉ बीके जैन, डॉ विष्णु जोबनपुत्रा, नंदाबल्लभ लोहनी, उषा जैन, भारती जोबनपुत्रा, सुश्री दमयंती सेजपाल, सुश्री रमाबहन हरियाणी समेत भारी संख्या में गुरुभाई बहन, विद्यार्थी, आचार्य एवं सदगुरु परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने रघुवीर मन्दिर एवं सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा विगत 5 वर्षों से भी अधिक समय से संपादित किये जा रहे मानव सेवा के कार्यों की सराहना की।

चित्रकूट का गौरव-अद्भुत, अकल्पनीय

चित्रकूट के गौरव दिवस के सफल आयोजन पर प्रशासन का आभार

सतना जिले के पवित्र नगर चित्रकूट का गौरव दिवस रामनवमी को हर्षोल्लास और पूरे धूमधाम से मनाया गया। मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान के मुख्यातिथ्य मे आयोजित प्रथम गौरव दिवस मे अनेक गौरवमयी कार्यक्रमों मे स्थानीय जनप्रतिनिधियों, साधु-संतो, स्वयंसेवी संस्थाओं, संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों सहित सभी चित्रकूट वासियों ने बढ-चढ़ कर हिस्सेदारी निभाई। गौरव दिवस की संध्या पर साढे 5 लाख से कही अधिक दीपक जलाकर पूरे चित्रकूट नगरी को जगमग किया गया।
जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टर अनुराग वर्मा, पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने गौरव दिवस के सफल आयोजन मे हिस्सेदारी और सहयोग के लिए सभी साधु-संत, आश्रम, जनप्रतिनिधि, समाज सेवी संगठन, स्वयं सेवी संस्थाओं अधिकारी कर्मचारियों और चित्रकूट के हर नागरिक का आभार व्यक्त किया है।

About rishi pandit

Check Also

Umaria: बाघों के गढ़ बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में कल से ग्रीष्मकालीन गिद्धों की गणना, तीन दिन चलेगी

उमरिया, भास्कर हिंदी न्यूज़/ बाघों के लिए प्रसिद्ध बांधव टाइगर रिजर्व में कल से गिद्धों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *