Tuesday , May 21 2024
Breaking News

Accdient: रोपवे टूटने से पूरी रात हवा में अटके रहे 48 लोग, 2 की मौत, रेस्क्यु ऑपरेशन जारी

Ropeway accdient: digi desk/BHN/देवघर/  झारखंड के देवघर स्थित त्रिकुट रोपवे हादसे में रेस्क्यु ऑपरेशन जारी है। रोपवे टूटने के बाद 12 ट्रालियों में 48 लोग पूरी रात फंसे रहे। अब इन्हें सुरक्षित वापस लाने के लिए सेना को लगाया गया है। सेना के दो MI-17 हेलिकॉप्टरों की मदद ली गई है। हादसे में अब तक दो महिलाओं की मौत हो चुकी है, जबकि 8 घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे भी त्रिकूट रोपवे पहुंचे और रोपवे मे फंसे लोगों का हाल जाना। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड की JMM सरकार ने घटना को गंभीरता से नहीं लिया। अब तक कोई मंत्री मौके पर नहीं पहुंचा है। इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी हादसे की जानकारी ली है।

भरूच में भीषण हादसा, केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट, 6 मजदूरों की मौत

गुजरात के भरूच जिले में सोमवार को एक रासायनिक कारखाने में आग लगने से हुए विस्फोट में छह श्रमिकों की मौत हो गई। घटना अहमदाबाद से करीब 235 किलोमीटर दूर दहेज औद्योगिक क्षेत्र स्थित यूनिट में तड़के करीब तीन बजे हुई। भरूच पुलिस अधीक्षक लीना पाटिल ने बताया, छह पीड़ित एक रिएक्टर के पास काम कर रहे थे, जिसमें साल्वेंट डिस्टिलेशन प्रोसेस के दौरान अचानक विस्फोट हो गया। उन्होंने कहा, ‘रिएक्टर में विस्फोट से कारखाने में आग लग गई। रिएक्टर के पास काम करने वाले सभी छह लोगों की मौत हो गई। बाद में शवों को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। आग पर भी काबू पा लिया गया।’ घटना में कोई और घायल नहीं हुआ है।

 

About rishi pandit

Check Also

पंजाब सरकार का बढ़ती गर्मी के मद्देनजर सभी स्कूलों को 21 मई से 30 जून तक बंद करने का फैसला

चण्डीगढ़ पूरे उत्तर भारत में गर्मी का प्रकोप जारी है। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा समेत कई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *