Sunday , May 5 2024
Breaking News

Rewa: सर्किट हाउस कांड का 6वां आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

रीवा,भास्कर हिंदी न्यूज़/  सर्किट हाउस राजनिवास कांड में छहवां आरोपी गिरफ्तार हुआ है। पुलिस की मानें तो वारदात वाली रात रविशंकर शुक्ला  37 वर्ष निवासी देवतालाब थाना लौर अपनी वैगन आर कार से जोन्ही स्थित संजय त्रिपाठी के फार्म हाउस तक छोड़ने गया था। पुलिस ने बताया है कि महंत सीताराम दास उर्फ समर्थ त्रिपाठी ने कस्टडी के दौरान पप्पू शुक्ला का नाम लिया था। जिसके बाद सिविल लाइन थाने की एक टीम पप्पू शुक्ला को तलाश रही थी। जिसको बीते दिन साइबर सेल की मदद से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करते हुए जेल भेज दिया गया है।

छह गिरफ्तार, दो फरार 

सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक हितेन्द्रनाथ शर्मा की मानें तो सर्किट हाउस रेप कांड में अब तक छह गिरफ्तारियां हो चुकी है। जिसमे महंत सीताराम दास, विनोद पांडे, संजय त्रिपाठी, अंशुल मिश्रा, तौफीक अंसारी सहित पप्पू शुक्ला का नाम शामिल है। वहीं 2 आरोपी मोनू मिश्रा और धीरेन्द्र मिश्रा अभी भी फरार है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी रविशंकर शुक्ला उर्फ पप्पू शुक्ला लौर थाना क्षेत्र के देवतालाब का निवासी है। वह वर्तमान समय में विश्वविद्यालय थाना अंतर्गत बोदाबाग स्थित साई नर्सिंग होम के बगल में रहता था। उक्त मामले में पप्पू शुक्ला की भूमिका पाए जाने के बाद वैगनआर कार को जब्त कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जमानत याचिका खारिज

राजनिवास दुष्कर्म केस में महंत का सहयोग करने वाले अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय त्रिपाठी और प्रदेश संयोजक अंशुल मिश्रा की भोपाल से गिरफ्तारी हुई थी। जेल जाने के बाद गत 7 अप्रैल को रीवा कोर्ट में जमानत याचिका लगाई गई थी। जिसको जिला न्यायालय ने देर शाम खारिज कर दिया था। आरोपी पक्ष के अधिवक्ताओं ने कहा कि एक दो दिन के भीतर अब जबलपुर हाईकोर्ट जाएंगे।

About rishi pandit

Check Also

Satna: उर्वरक के स्टॉक का भौतिक सत्यापन करने कृषि अधिकारियों को निर्देश

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास मनोज कश्यप ने बताया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *