Friday , May 17 2024
Breaking News

Celebs: Malaika Arora का हुआ कार एक्सीडेंट, अस्पताल में भर्ती

Malaika Arora Car Accident: digi desk/BHN/मुंबई/ मलाइका अरोड़ा की कार का मुंबई के बाहरी इलाके में एक्सीडेंट हो गया। कथित तौर पर मलाइका एक फैशन इवेंट में जा रही थीं। एक्ट्रेस की बहन अमृता ने इस हादसे की पुष्टि की है। ईटाइम्स को बताया कि उनकी बड़ी बहन अब बेहतर हो रही है। उन्हें कुछ समय के लिए डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा।

मलाइका को आई मामलू चोटें

एक न्यूज पोर्टल के अनुसार, खोपोली पुलिस ने बताया कि मलाइका अरोड़ा को मामूली चोटें आई हैं। उन्हें इलाज के लिए अपोलो अस्पताल ले जाया गया। पुलिस इंस्पेक्टर ने कहा, ‘दुर्घटना मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 38 किमी के पॉइंट पर हुई, जो एक हादसा संभावित क्षेत्र है।’

तीन गाड़ियां आपस में टकराई

इंस्पेक्टर सुरेश पवार ने बताया कि तीन वाहन एक-दूसरे से टकरा गए। तीनों गाड़ियों को नुकसान हुआ है। हादसे के तुरंत बाद मोटर चालक भाग गए। किस तरह की चोटें आई हैं, यह स्पष्ट नहीं है। हमें बताया गया है कि सभी को मामूली चोटें आई है। अब दुर्घटना कैसे हुई, इसकी जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

पुलिस जांच में जुटी

जाहिर तौर पर मलाइका अरोड़ा की कार दो टूरिस्ट व्हीकल के बीच में थी। खोपोली पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक हरेश कालसेवर ने कहा, हमें तीनों कारों का पंजीकरण नंबर मिल गया है। अब हम वाहन मालिकों से संपर्क करेंगे कि वास्तव में क्या हुआ था।

रियलिटी शो में आती हैं नजर

वहीं पर्सनल फ्रंट की बात करें तो मलाइका एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। एक्ट्रेस, छैय्या छैय्या, मुन्नी बदनाम हुई जैसे कई फिट आइटम्स सॉन्ग में नजर आ चुकी हैं। मलाइका अरोड़ा फिलहाल डांस रियलिटी शो को जज कर रही हैं।

 

About rishi pandit

Check Also

रितेश पांडे, हर्षिका पूनाचा का गाना ‘गाल के तोहरा डिंपल’ रिलीज

मुंबई भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता-गायक रितेश पांडे और अभिनेत्री हर्षिका पूनाचा का गाना 'गाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *