Tuesday , July 2 2024
Breaking News

संभाग में एक लाख 88 हजार किसानों से होगा धान का उपार्जन

रीवा संभाग में 347 खरीदी केन्द्रों होगी समर्थन मूल्य पर धान की खरीद

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज/ किसानों को उनकी उपज का अधिकतम दाम देने के लिए शासन द्वारा घोषित समर्थन मूल्य पर 16 नवम्बर से धान की खरीद की जायेगी। संभाग में धान उपार्जन के लिए 347 खरीदी केन्द्र बनाये गये है। इनमें धान उपार्जन के लिए एक लाख 88 हजार 191 किसानों का पंजीयन किया गया है। किसान से 16 नवम्बर से 16 जनवरी 2021 तक खरीद की जायेगी। धान खरीदी आनलाइन होगी। इसके लिए सभी खरीदी केन्द्रों में उचित प्रबंध किये गये हैं।
इस संबंध में रीवा संभाग के कमिश्नर राजेश कुमार जैन ने बताया कि धान खरीदी के लिए सतना जिले में 130, रीवा में 129, सीधी में 45 तथा सिंगरौली जिले में 43 खरीदी केन्द्र बनाये गये है। उपार्जन के लिये सतना जिले में 72266, रीवा में 72726, सीधी में 21876 तथा सिंगरौली जिले में 21323 किसानों ने पंजीयन कराया है। किसानों द्वारा दर्ज धान के रकवे का सत्यापन कराया गया है। सत्यापन के बाद कुल रकवे में 4 प्रतिशत की कमी आयी है। सभी उपार्जन केन्द्रों में नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा वारदाने की व्यवस्था की जा रही है। उचित मूल्य दुकानों से भी खाली वारदाने प्राप्त कर उनका उपार्जन में उपयोग किया जायेगा। धान उपार्जन के लिए सभी जिलो में कन्ट्रोल रूम बना दिए गये है। किसानों को धान खरीदी के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस से इसकी सूचना दी जा रही है। किसान एसएमएस मिलने के बाद ही धान लेकर खरीदी केन्द्र में आये।
कमिश्नर श्री जैन ने कलेक्टर्स तथा अन्य अधिकारियों को नियमित रूप से धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण करने तथा पूरी पारदर्शिता के साथ धान खरीदी संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि प्रत्येक खरीदी केन्द्र में तौल कांटे, हम्माल, सिलाई मशीन की पर्याप्त व्यवस्था रखे। कोविड से बचाव के उपायों का पालन करते हुए किसानों से धान खरीदी करें। धान उपार्जन में गड़बड़ी करने वालों पर कठोर कार्यवाही करें।

About rishi pandit

Check Also

MP:उमरिया में बाघ की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, पर्यटकों के लिए बंद हुआ पन्ना टाइगर रिजर्व

Madhya pradesh umaria mp news tiger dies under suspicious circumstances in umaria panna tiger reserve …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *