Thursday , June 19 2025
Breaking News

Satna: पन्ना रोड स्थित ‘सिटी कार्स’ में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, वाइस प्रेसीडेंट शेरू खान ने दीं शुभकामनायें

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्थानीय पन्ना रोड स्थित सिटी कार्स संस्थान में कार्यक्रम का  आयोजन किया गया। संस्थान में कार्यरत महिला कर्मियों को सम्बोधित करते हुए सिटी कार्स के वाइस प्रेसीडेंट शेरू खान ने कहा कि आज हम सब महिलाओं के सम्मान के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महिला दिवस मना रहे हैं यह हमारे लिए गौरव के क्षण हैं।

पुरुष प्रधान समाज में महिलाओं को बराबरी का दर्ज़ा देना सही मायने में बहुत महत्वपूर्ण है। बिना महिलाओं का सम्मान किये किसी भी समाज का सम्मान सम्भव नहीं है। शेरू खान ने समारोह में उपस्थित महिलाओं का सम्बोधित करते हुए कहा कि महिला है तभी हम हैं। महिलाओं का सशक्तिकरण शाही मायने में तभी सार्थक होगा जब देश के सभी वर्ग के लोग इनका सम्मान करेंगे और इनको सशक्त बनाने के लिए सही दिशा में सार्थक प्रयास होंगे। सरकारें तो अपना काम कर ही रही हैं, पर समाज के सभी लोगों का दायित्व है कि गरीब और कमजोर वर्ग कि महिलाओं के लिए पूरे मनोयोग से एक साथ मिलकर काम करें।

उन्होंने कहा कि हम सबके जीवन में महिला की भूमिका में मां, बहन, बेटी, बहू होती है, जिनके बिना हम अधूरे होते है. स्त्री है, तो संसार है. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के इस खास अवसर पर सिटी कार्स के वाइस प्रेसिडेंट शेरू खान ने संस्थान की महिलाओ का सम्मान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य कि कामना की

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *