सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धवारी में मातृशक्ति उपस्थित होकर बूस्टर डोज लगवाया व निशुल्क वैक्सीनेशन के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार व्यक्त किया। आज सुबह धवारी वार्ड क्रमांक तैतीस गंगापुरम कॉलोनी में निवासरत श्रीमती कुसुम कली सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए 60 वर्ष की उम्र पार कर चुके एवं दूसरे डोज की अवधि 9 माह पूर्ण होने पर तुरंत अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्र में उपस्थित होकर बूस्टर डोज अवश्य लगवाएं। मातृशक्ति टीकाकरण केंद्र में जन जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कोरोना महामारी से बचाव के लिए आम जनमानस को जागरूक किया।
इनकी रही उपस्थिति
इस अवसर पर कुसुमकली सिंह, अखंड प्रताप सिंह, राजेश गुप्ता मोहिनी गुप्ता, रमेश चंद्र तिवारी वंदना तिवारी, मोहनी गुप्ता, राजेश गुप्ता,बीके शुक्ला, क्राइसिस मैनेजमेंट जनप्रतिनिधि विजय दुबे, राजेश त्रिपाठी नीलू एवं स्वास्थ्य स्वयंसेवी उपस्थित रहे।
Bhaskar Hindi News