Wednesday , May 15 2024
Breaking News

Satna: सभी समस्याओं का समाधान युवा सोच मेंं निहित – सांसद गणेश सिंह

  • जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचायें- कलेक्टर

  • जिला स्तरीय आस-पड़ोस युवा संसद संपन्न

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ नेहरू युवा केन्द्र सतना द्वारा गुरुवार को अटल बिहारी वाजपेयी सभागार स्नातकोततर महाविद्यालय सतना मे जिलास्तरीय आस-पड़ोस युवा संसद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद सतना गणेश सिंह ने स्वामी विवेकानन्द एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छाया चित्र मे माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुये सांसद गणेश सिंह ने कहा कि सभी समस्याओं का हल युवा सोच मे निहित है। युवाओं को इस संसद मे योजनाओं पर विस्तृत चर्चा करनी चाहिये। राष्ट्र निर्माण के लिये युवा सोच अनिवार्य है। प्रजातान्त्रिक देश मे चर्चा, संवाद, संसद महत्वपूर्ण है। इसके बाद युवा वक्ताओं द्वारा बढ़-चढ़ कर बेटी बचाओ-बेटी पढाओं, आत्म निर्भर भारत, कोविड-19 जागरूक्ता, डिजिटल इण्डिया, अतुल्य भारत पर विचार रखे गये।

समापन अवसर पर मुख्य अतिथि कलेक्टर अनुराग वर्मा ने युवाओं को संबोधित करते हुये नेहरू युवा केन्द्र से जुड़े स्वयंसेवको, मंडल सदस्य को सरकारी योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुचाने की अपील की। कलेक्टर ने कहा कि वृहद वृक्षारोपण हेतु युवाओं को लक्ष्य पूरा करना है। जन अभियान परिषद के जिला संमन्वयक डॉ राजेश तिवारी ने भी युवा संसद मे युवाओं को सम्बोधित किया। अंत मे प्रभारी प्राचार्य डॉ शिवेश प्रताप सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।
जिला युवा अधिकारी वीरदीप कौर ने बताया कि नेहरू युवा केन्द्र द्वारा सामयिक विषयों मे संवाद, चर्चा एवं योजनाओं की जानकारी के उद्देश्य से इस युवा संसद का आयोजन किया गया। इसमें साथ आत्म निर्भर भारत, बेटी बचाओ-बेटी पढाओं के साथ ही कोविड-19 जागरूक्ता पर पक्ष-विपक्ष मे चर्चा करगे। ंकार्यक्रम मे नेहरू युवा केन्द्र के युवा मंडलों को खेल सामग्री भी अतिथियों के कर कमलो से वितरित कराई गई। संगोष्ठी के बाद कॉलेज वाटिका में सांसद, कलेक्टर एवं अन्य अतिथियों द्वारा पौधारोपण भी किया गया।

About rishi pandit

Check Also

Satna: कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने मतगणना की तैयारियों का लिया जायजा

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा और पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *