Friday , May 17 2024
Breaking News

MP Weathar Alert: प्रदेश के कई जिलों में आंशिक बादल छाए, बौछारें पड़ने की संभावना

Madhya Pradesh weather Alert: digi desk/BHN/ भोपाल/ अलग-अलग स्थानों पर बने चार वेदर सिस्टम के असर से आंशिक बादल छाने लगे हैं। पूर्वी मध्यप्रदेश के जबलपुर, शहडोल, होशंगाबाद संभागों के जिलों में शनिवार को कहीं-कहीं बारिश होने के आसार हैं। शेष क्षेत्रों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उससे लगे पाकिस्तान पर बना हुआ

मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी एसएन साहू ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उससे लगे पाकिस्तान पर बना हुआ है। इसके असर से दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बन गया है। पूर्वी मप्र पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।

चक्रवात से लेकर नागालैंड तक एक द्रोणिका लाइन

इस चक्रवात से लेकर नागालैंड तक एक द्रोणिका लाइन (ट्रफ) बनी हुई है। इस वजह से ऊपरी स्तर पर हवा का रुख दक्षिणी बना हुआ है। हवा के साथ नमी आने के कारण कही-कहीं आंशिक बादल बने हुए हैं। हालांकि निचले स्तर पर शुक्रवार को हवा का रुख उत्तरी रहा। जिसके चलते दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

अधिकतम तापमान 29.8 डिग्रीसेल्सियस दर्ज

शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्रीसेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से एक डिग्रीसे.कम रहा। यह गुरुवार के अधिकतम तापमान 31.1 डिग्रीसे. की तुलना में 1.3 डिग्रीसे. कम रहा। न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्रीसे. रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से एक डिग्रीसे. अधिक रहा। साहू के मुताबिक शनिवार को बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, मंडला, होशंगाबाद में बौछारें पड़ सकती हैं।

ग्वालियर, चंबल, रीवा, सागर संभागों के जिलों में वर्षा की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि 28 फरवरी को भी एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने की संभावना है। इस सिस्टम के असर से 28 फरवरी से प्रदेश में फिर बादल छाने की संभावना है। साथ ही ग्वालियर, चंबल, रीवा, सागर संभागों के जिलों में वर्षा का सिलसिला शुरू हो सकता है।

About rishi pandit

Check Also

MP High Court: ‘दुष्कर्म-छेड़छाड़ की झूठी रिपोर्ट की धमकी देना, आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की श्रेणी में’

Madhya pradesh jabalpur mp high court threatening to make false report of rape and molestation …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *