Friday , July 5 2024
Breaking News

UP Election Voting : 627 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में बंद, पंजाब चुनाव के लिए मतदान संपन्न, रिजल्ट 10 मार्च को

UP election 2022 voting percentage today phase 3 polling: digi desk/BHN/लखनऊ/चंडीगढ़/ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के तीसरे चरण का मतदान रविवार को समाप्त हो गया है। इस दौरान 59 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले गए। रविवार को 16 जिलों की 59 सीटों पर 60.18 प्रतिशत वोट पड़े। पिछले विधानसभा चुनाव में इसी क्षेत्र में 62.21 प्रतिशत मतदान हुआ था। झड़प और मारपीट की छिटपुट घटनाओं के बीच मतदान शांतिपूर्वक हुआ। मतदान खत्म होने के साथ ही इस चरण के 627 प्रत्याशियों का भाग्य इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में बंद हो गया।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव तीसरे चरण में हाथरस, फिरोजाबाद, कासगंज, एटा, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, हमीरपुर, ललितपुर और महोबा जिलों में मतदान हुआ। वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को इन जिलों में 49, सपा को आठ और बसपा व कांग्रेस को एक-एक सीटें मिली थीं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि सबसे ज्यादा 69.05 प्रतिशत मतदान ललितपुर जिले में हुआ। वहीं सबसे कम 55.69 प्रतिशत वोटिंग कानपुर नगर में हुई। तीसरे चरण में सूबे के जिन 59 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हुआ, उनमें सबसे ज्यादा 71 प्रतिशत वोटिग ललितपुर की मेहरौनी सीट पर हुई। वहीं कानपुर की आर्यनगर सीट पर सबसे कम 50.26 प्रतिशत मतदान हुआ। कानपुर की किदवई नगर सीट पर 50.4 प्रतिशत तो कल्याणपुर सीट पर 50.9 प्रतिशत मतदान हुआ।

Punjab Assembly Election 2022

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया पूरी हो गई है। मतगणना 10 मार्च को होगी। प्रदेश की सभी 117 विधानसभा सीटों पर मतदान शाम 5 बजे तक लगभग 63.44 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।  सभी राजनीतिक दलों के नेता खुद व पार्टी की जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं। हर कोई अपनी-अपनी सरकार बनने का दावा कर रहा है। हालांकि ये दावे कितने सच होते हैं यह 10 मार्च को ईवीएम खुलने पर पता चलेंगे।  पंजाब के पांच बार के सीएम रह चुके प्रकाश सिंह बादल लंबी विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं। वह सबसे वयोवृद्ध प्रत्याशी हैं। बादल ने परिवार सहित बादल गांव में मतदान किया। इस दौरान प्रकाश सिंह बादल ने दावा किया कि सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व में अकाली दल 80 सीटों पर जीत दर्ज कर रही है।

पंजाब के सीएम व कांग्रेस के सीएम फेस चरणजीत सिंह चन्नी ने खरड़ में मतदान किया, जबकि वह चमकौर साहिब व भदौड़ दो सीटों से चुनाव मैदान में हैं। चन्नी ने दावा किया कि पंजाब में कांग्रेस की लहर है। लोगों ने उनके 111 दिन के काम को देखा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।

आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान एवं सीएम फेस भगवंत मान का कहना है कि पहले किसी और को वोट देते थे आज शायद लोग अपने आप को वोट करेंगे। पूरे पंजाब में लोगों का मिजाज एक जैसा ही है। अच्छे नतीजे आएंगे, बहुमत की सरकार बनेगी। मान ने दावा किया कि पूरे पंजाब में आप की लहर है। पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। भगवंत मान ने मोहाली में मतदान किया, जबकि वह धूरी से चुनाव मैदान में हैं।

पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने पत्नी डाक्टर नवजोत कौर सिद्धू के साथ अमृतसर में मतदान किया। इस दौरान सिद्धू ने कहा कि एक तरफ माफिया है, कैप्टन अमरिंदर और प्रकाश सिंह बादल के परिवार जिन्होंने पंजाब की कोस्ट पर निजी स्वार्थों से बंधे होकर अपना व्यापार चलाया और पंजाब को दीमक की तरह चाटा। दूसरी तरफ उस सिस्टम को बदलने की चाह रखने वाले, पंजाब को प्यार करने वाले हैं।

पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पटियाला में मतदान किया। कैप्टन भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस से अलग होने के बाद उन्होंने पंजाब लोक कांग्रेस बनाई है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने निशाने पर नवजोत सिंह सिद्धू को रखा। कहा वो (नवजोत सिंह सिद्धू) तो बदलाव कितने सालों से कर रहे हैं। कोई सिद्धु प्रोग्राम लगाना चाहता है, पता नहीं क्या प्रोग्राम है। कांग्रेस का पंजाब से सफाया होने वाला है।

About rishi pandit

Check Also

शोध से चला पता, कोलकाता में कुल मौतों में से 7.3 प्रतिशत शॉर्ट-टर्म एयर पॉल्यूशन की वजह से होती है

कोलकाता एक शोध से यह बात सामने आई है कि कोलकाता में कुल मौतों में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *