Sunday , June 15 2025
Breaking News

Sidhi: नशे में झूम रहे थे बाराती, लड़की ने शादी करने से किया इंकार

सीधी,भास्कर हिंदी न्यूज़/ बेटी की बारात आने की तैयारी चल रही थी, घर को सजाया जा रहा था सभी के चेहरे में खुशियां ही खुशियां थी। बारात घर पहुंची कुछ रस्म भी पूरा किया गया। बाराती खाना खा रहे थे। इसी बीच शराब के नशे में बाराती विवाद करने लगे। लड़की पक्ष के समझाइश बाद भी मानने को तैयार नहीं थे। बात इतनी बढ़ गई कि लड़की ने शादी से इंकार कर दिया और बारात वापस लौट गई। पूरा मामला सीधी जिले के सेमरिया चौकी अंतर्गत ठकुरदेवा गांव की है। विवाद के बाद गांव के लोग भी एकत्र हो गए थे।

बता दें कि शनिवार को सीधी जिले के सेमरिया ठकुरदेवा गांव निवासी मोतीलाल जयसवाल के घर सतना जिले से गोहारी गांव से सुनील जयसवाल पुत्र राम नारायण जयसवाल 22 वर्ष बारात आई थी। बारात घर पहुंची नाश्ता के बाद कुछ रस्म अदायगी भी की गई लेकिन शराब के नशे में बाराती लड़कीी पक्ष से भी बात करने लगे विवाद इतना बढ़ गया लड़की ने शादी करने से मना कर दिया। जबकि सुनील शादीी करने तैयार था।

मोतीलाल जयसवाल लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि बाराती शराब के नशे में थे। बातों बातों पर भी बात कर रहे थे इतना ही नहीं जब घर बारात पहुंची तो एक लाख रूपये और एक मोटर साइकल की मांग कर रहे थे। इसके साथ ही यह शराब पीकर परेशान कर रहे हैं।
मौके पर पहुंची पुलिस 
राकेश सिंह राजपूत ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई दोनों को समझाइश दिया गया। लड़की शादी करने को तैयार नहीं थी।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *