Thursday , May 9 2024
Breaking News

Satna: भाजपा पश्चिम मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह तिवारी वार्ड क्रमांक तैतीस में बूथ समिति बैठक में हुए शामिल 

 

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ भारतीय जनता पार्टी पश्चिम मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह तिवारी आज दोपहर 12:00 बजे वार्ड क्रमांक 33 की पोलिंग नंबर 205,206,207,208 बूथ विस्तारक बैठक में सम्मिलित हुए।

इस दौरान उन्होंने कहा कि संगठन शिल्पी कुशाभाऊ ठाकरे  की जन्म शताब्दी को पार्टी संगठन पर्व के रूप में मना रही है।
पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी से लेकर मंडल पदाधिकारी तक बूथ विस्तारक प्रवास करने के बाद बूथ का सत्यापन कर रहे हैं।
पश्चिम मंडल अंतर्गत शक्ति केंद्र धवारी वार्ड क्रमांक 33 बूथ क्रमांक 205,206,207,208 बूथ समिति , पन्ना समिति , एवं की वोटर्स से मुलाकात करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। इस दौरान प्रमुख रुप से वार्ड क्रमांक 33 के बूथ विस्तारक प्रभारी रामबालक रैकवार, वार्ड अध्यक्ष रामेश्वर तिवारी, वरिष्ठ नेता राजेश गुप्ता, विकास मिश्रा,बीके शुक्ला, राजेश गर्ग, हरिओम तिवारी,भाजपा पश्चिम मंडल मीडिया प्रभारी राजेश त्रिपाठी नीलू एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे

About rishi pandit

Check Also

Satna: बाल विवाह करने पर होगी सजा और जुर्माना

बाल विवाह की सूचना कंट्रोल रुम के दूरभाश 07672-494353 पर दे सकते हैं नागरिक सतना,भास्कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *