Monday , June 30 2025
Breaking News

Satna: पुलिस परेड ग्राउण्ड सतना में कलेक्टर अनुराग वर्मा करेंगे ध्वजारोहण 

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह 26 जनवरी को प्रातः 9 बजे से स्थानीय पुलिस परेड ग्राउण्ड सतना में आयोजित किया गया है। मुख्य समारोह में कलेक्टर अनुराग वर्मा ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। गणतंत्र दिवस समारोह के पल-प्रतिपल निर्धारित कार्यक्रमानुसार 26 जनवरी को प्रातः 9 बजे मुख्य अतिथि का आगमन होगा। मुख्य अतिथि प्रातः 9 बजे से 9ः05 तक ध्वजारोहण कर सलामी लेंगे। प्रातः 9ः05 बजे से 9ः10 बजे तक परेड का निरीक्षण, प्रातः 9ः10 बजे से 9ः30 बजे तक मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन, प्रातः 9ः30 बजे से 9ः40 तक मार्चपास्ट, प्रातः 9ः40 बजे से विभिन्न विभागों द्वारा झाकियों का प्रदर्शन एवं प्रातः 10 बजे से पुरुस्कार वितरण किया जायेगा।

राज्यमंत्री  ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ

प्रदेश के पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ जनजाति कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री  रामखेलावन पटेल ने 73वें गणतंत्र दिवस पर नागरिकों को शुभकामनाएँ दी हैं। राज्य मंत्री श्री पटेल ने अपने संदेश में कहा है कि संविधान में सभी वर्गों के लोगों को समान अधिकार दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने से कमजोर वर्ग के व्यक्ति के अधिकारों के सरंक्षण के प्रति ज्यादा जागरूक रहना चाहिए। इस भावना से हम अपने देश के गणतंत्र को और अधिक मजबूती दे सकते हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से राज्य की तरक्की में अपने कर्तव्यों का निर्वहन समर्पण की भावना के साथ किये जाने का आग्रह भी किया है।

23 बंदी रिहा होंगे

केन्द्रीय जेल सतना में 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आजीवन कारावास के 23 बंदी जेल मुख्यालय के आदेश एवं राज्य शासन से घोषित परिहार का लाभ प्राप्त कर सजा भुगत कर रिहा होंगे। जेल अधीक्षक अखिलेश सिंह तोमर ने बताया कि रिहा होने वाले बंदियों में सतना जिले के 15, छतरपुर के 2, पन्ना के 3 तथा रीवा, दमोह एवं चित्रकूट कर्बी (उ.प्र.) जिले के एक-एक बंदी सजा भुगत कर रिहा होंगे।

आज गणतंत्र दिवस पर शुष्क दिवस रहेगा

राज्य शासन द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। कलेक्टर एवं जिला दण्ड़ाधिकारी अनुराग वर्मा द्वारा जारी आदेशानुसार गणतंत्र दिवस के अवसर पर सतना जिले में पूर्णतः शुष्क दिवस घोषित अवधि में जिले की समस्त देशी, विदेशी मदिरा दुकानें, वाईन की फुटकर बिक्री (रिटेल आउटलेट), होटल बार (एफएल-3), विदेशी विनिर्माण इकाई (एफएल-9), देशी मद्य भाण्डागार इकाईयां पूर्णतः बंद रखी जायेंगी। मदिरा दुकानों पर बिक्री पूर्णतः निषेध रहेगी एवं संपूर्ण जिले में मदिरा का परिवहन निषिद्ध रहेगा। कलेक्टर ने निर्देश दिये है कि शुष्क दिवस में कहीं भी मदिरा का अवैध विक्रय न हो, यह सुनिश्चित करें तथा इसकी सतत् निगरानी की जाये।

गणतंत्र दिवस पर भारत पर्व का आयोजन 

गणतंत्र दिवस की संध्या पर भारत पर्व का आयोजन टाउन हाल सेमरिया चौक सतना में किया जाएगा। जिसमें स्थानीय कलाकारों द्वारा अपनी कलाओं का प्रदर्शन सांस्कृतिक, देशभक्ति गीतों के माध्यम से किया जाएगा। आयोजन स्थल पर जनसम्पर्क विभाग के द्वारा छाया प्रदर्शनी लगाई जाएगी। प्रदर्शनी में प्रदेश में हुये प्रगति और विकास कार्यों को छाया चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया जायेगा।

पर्यटकों के लिये आज खुला रहेगा मुकुंदपुर जू

संचालक महाराज मार्तण्ड सिंह जूदेव व्हाईट टाइगर सफारी एंड जू मुकुंदपुर संजय रायखेरे ने जानकारी देते हुये बताया कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर पर्यटकों के भ्रमण हेतु महाराज मार्तण्ड सिंह जूदेव व्हाईट टाइगर सफारी एंड जू मुकुंदपुर खुला रहेगा।

 स्वतंत्रता संग्राम एवं लोकतंत्र सेनानी घर पर होंगे सम्मानित

गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम 26 जनवरी 2022 को आयोजित किया जाना है। इस वर्ष कोविड-19 संकमण को दृष्टिगत रखते हुए राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, लोकतंत्र सेनानियों को उनके घर जाकर शॉल एवं श्रीफल से सम्मानित किया जायेगा।
[9:22 PM, 1/25/2022] Prakesh Gautem: गणतंत्र दिवस पर शासकीय भवनों एवं स्मारकों पर की जायेगी रोशनी
सतना 25 जनवरी 2022/राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि प्रदेश के समस्त शासकीय भवनों एवं राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों पर गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2022 को सायंकाल रोशनी की जायेगी।

 

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *