शहडोल,भास्कर हिंदी न्यूज़/ कोरोना की तीसरी लहर में पहली मौत शहडोल में शनिवार की रात को हुई है जिसके बाद मृतक के शव का नगर पालिका के कर्मचारियों ने रविवार की सुबह अंतिम संस्कार कर दिया है। कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए प्रशासन द्वारा लोगों को लगातार समझाइश दी जा रही है।
बुजुर्ग की हुई है मौत
कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। शनिवार की देर शाम एक 94 वर्षीय वृद्ध की इस बीमारी से मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया है कि वृद्ध 94 साल का था जो शहर की किरण टाकीज के पास का रहने वाला था।
दो दिन पहले कराया गया था भर्ती
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बुजुर्ग को 2 दिन पहले यानी 20 जनवरी को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था। जिसकी उपचार के दौरान शनिवार की देर शाम मौत हो गई है ।
तीसरी लहर में पहली मौत
कोरोना के लगातार मामले बढ़ रहे हैं। तीसरी लहर अब खतरनाक होती दिखाई दे रही है। हर दिन लगातार मामले बढ़ते जा रहे हैं। 94 वर्षीय वृद्ध की मौत के बाद उसके शव को रविवार की सुबह कोरोना गाइडलाइन के तहत नगरपालिका के कर्मचारियों के द्वारा अंतिम संस्कार किया गया है।
शनिवार तक 832 है एक्टिव केस
उल्लेखनीय है कि शहडोल जिले में शनिवार की शाम सीएमएचओ कार्यालय से जो रिपोर्ट जारी हुई है उसके मुताबिक जिले में 832 मामले एक्टिव हैं जबकि शनिवार को सबसे ज्यादा 209 केस मिले हैं। होम आइसोलेशन में 830 लोग है एवं अस्पताल में दो लोग इलाजरत हैं।
Bhaskar Hindi News