Sunday , November 1 2026
Breaking News

Rewa: टाइम कीपर के घर पर EWO का छापा, आय से अधिक संपत्ति की मिली थी शिकायत

रीवा,भास्कर हिंदी न्यूज़/ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर रविवार की सुबह जिले के मऊगंज तहसील क्षेत्र के माडा गांव में ईओडब्ल्यू की टीम ने पीडब्ल्यूडी में टाइम कीपर के पद पर पदस्थ पन्नालाल शुक्ला के घर पर छापा मारकर कार्रवाई शुरू कर दी । आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर रविवार 5 बजे सुबह से ही ईओडब्ल्यू की 25 सदस्य टीम कार्रवाई में शामिल है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से ईओडब्ल्यू कार्यालय रीवा में उक्त टाइम कीपर कि आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत मिल रही थी।

करोड़ के पास पहुंची टाइम कीपर की संपत्ति 

मिली जानकारी में बताया गया है कि कार्रवाई करने पहुंची टीम के हाथ अब तक तीन चार पहिया, वाहन गांव में 6400 स्क्वायर फीट में बना हुआ आलीशान पक्का मकान, तीन बैंकों में बचत खाता तथा खेती की जमीन सहित आवासीय भूखंड के दस्तावेज ईओडब्ल्यू के हाथ लगे हैं। जिनकी जांच की जा रही है।

एक ही घर में हुई कार्रवाई

इस संबंध में जब ईओडब्ल्यू एसपी वीरेंद्र जैन ने बताया कि उक्त टाइम कीपर के पास एक ही हर है जिसमें रविवार की सुबह कार्रवाई की गई है। कार्रवाई में निरीक्षक मोहित सक्सेना निरीक्षक प्रवीण चतुर्वेदी सहित 25 सदस्य टीम मौके पर मौजूद है। उन्होंने बताया कि लगातार शिकायत मिल रही थी कि उसने आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है। जिसका भौतिक सत्यापन कराए जाने के बाद उक्त कार्रवाई की गई है। पूरी संपत्ति का लेखा-जोखा होने के बाद यह बताया जा सकेगा कि आखिर उक्त टाइम कीपर पन्नालाल शुक्ला के पास कुल कितनी संपत्ति है।

विभाग से लिया जाएगा लेखा-जोखा 

कार्रवाई पूरी हो जाने के बाद ईओडब्ल्यू टीम पीडब्ल्यूडी विभाग से यह पता लगाएगा यह अपने अब तक की सेवाकाल में कुल कितने रुपये बतौर वेतन दिए गए हैं। बताते चलें कि अभी तक जिन संपत्ति का आकलन किया जा रहा है उसमें पैतृक संपत्ति का मूल्य वर्तमान बाजार के आधार पर नहीं जोड़ा जाएगा।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *