Thursday , May 16 2024
Breaking News

Satna: गणतंत्र दिवस समारोह जिला मुख्यालय के साथ ही जनपद एवं ग्राम पंचायत मुख्यालय में भी आयोजित किया जायेगा

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ राज्य शासन के निर्देशानुसार 26 जनवरी 2022 गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम नोवल कोरोना वायरस संक्रमण के कारण समारोह का आयोजन कोरोना प्रोटोकाल के अनुसार होगा। जिला मुख्यालय, नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर परिषद के साथ ही जनपद एवं ग्राम पंचायतों एवं समस्त कार्यालयो में गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया जायेगा। जिला मुख्यालय में प्रातः 9 बजे से पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन किया जायेगा। जिला पुलिस बल, विशेष सशस्त्र बल, होमगार्ड, केन्द्रीय जेल द्वारा संयुक्त परेड का आयोजन किया जायेगा। कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए एनसीसी एवं एनएसएस, स्काउट गाइट एवं शौर्य दल परेड में शामिल नहीं होगे। आयोजन स्थल में विभिन्न विभागों द्वारा, योजनाओं, उपलब्धियों एवं विकास आधारित झांकियां निकाली जायेगी।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश बताया गया है कि शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान आयोजित किया जायेगा। लेकिन कार्यक्रम में कक्षा एक से 10वीं तक के बच्चे शामिल नहीं होगे। जिला पंचायत कार्यालय, जनपद पंचायत कार्यालय एवं ग्राम पंचायत कार्यालय में प्रशासनिक समिति प्रधान द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान आयोजित किया जायेगा। ऐसे जिला, जनपद एवं ग्राम पंचायतों में प्रशासकीय समिति के प्रधान उपलब्ध नहीं होने की दशा में कार्यालय प्रमुख द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा। इसी प्रकार नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर परिषद कार्यालयों महापौर अथवा अध्यक्ष (जहां निर्वाचित महापौरा और अध्यक्ष कार्यरत हैं) द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा। इसके साथ ही ध्वज संहिता का पालन, कार्यक्रम स्थल पर प्राथमिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य की आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं। कार्यक्रम स्थल पर हैण्ड सेनेटाइजर, मास्क एवं सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखा जाये एवं नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संबंध में केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन भी किया जाए।

गणतंत्र दिवस पर शासकीय भवनों एवं स्मारकों पर की जायेगी रोशनी

राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि प्रदेश के समस्त शासकीय भवनों एवं राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों पर गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2022 को सायंकाल रोशनी की जाये। इस व्यवस्था पर होने वाला व्यय संबंधित प्रशासकीय विभाग अपने विभागीय बजट से वहन करेंगे।

महिलाओं की सहायता के लिए 181 महिला हेल्पलाईन नंबर

जिला कार्यक्रम अधिकारी बताया कि महिलाओं एंव बालिकाओं की सुरक्षा तथा सामाजिक सशक्तिकरण के लिए भारत सरकार द्वारा महिला हेल्पलाईन 181, 1 मार्च 2020 से प्रारंभ की गई है। जिससे महिलाओं की समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक सहायता दी जाती है। महिला हेल्पलाइन 181 एक टोल फ्री नंबर है तथा 24 घंटे सातों दिवस कार्य करता है। महिला हेल्पलाईन 181 के माध्यम से महिलाओं को विभिन्न सेवाएं उपलब्ध की जाती है। विषम परिस्थितियों में निवासरत महिला या बालिका किसी भी प्रकार की सलाह या सहायता के लिए किसी भी समय टोल फ्री नम्बर से संपर्क कर सकती है।

यदि महिला को घटनास्थल पर ही सहायता की आवश्यकता हो तो महिला हेल्पलाईन 181 द्वारा वन स्टॉप सेंटर, पुलिस डायल 100 तथा 108 एम्बुलेंस से संपर्क कर सहायता दी जाती हैं। विषम परिस्थितियों में महिलाओं को पुलिस सहायता, चिकित्सकीय सहायता, विधि सहायता उपलब्ध कराई जाती है। महिला हेल्पलाईन 181 में उपलब्ध प्रशिक्षित महिला काउंसलर्स के माध्यम से टेली कॉन्फ्रेंसिंग एवं भावनात्मक सहयोग के साथ मार्गदर्शन भी दिया जाता है। कोई भी पीड़ित या बालिका विषम परिस्थितियों में महिला हेल्पलाईन 181 नम्बर पर सहायता के लिए संपर्क कर सकती हैं।

नगरीय निकायों की सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत के लिये 121 करोड़ जारी

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार नगरीय निकायों की सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत के लिये विभिन्न मदों में निकायों को 121 करोड़ 35 लाख 19 हजार रुपये की राशि दी गयी है। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री  भूपेन्द्र सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि नगरीय निकायों की सड़कों की मरम्मत प्राथमिकता से करायें। मंत्री श्री सिंह ने सड़कों की मरम्मत एवं निर्माण गुणवत्ता के साथ कराने के निर्देश भी दिये हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने नगरीय विकास एवं आवास विभाग की समीक्षा के दौरान सभी शहरों की सड़कें ठीक कराने के निर्देश दिये थे।

 

About rishi pandit

Check Also

Shahdol: पेड़ से टकराया वाहन, हादसे में शिक्षक और उसकी पत्नी की मौत

शहडोल,भास्कर हिंदी न्यूज़/ शहडोल जिले में ब्यौहारी थाना क्षेत्र के अमडीह महादेवा गांव के पास …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *