Tuesday , November 3 2026
Breaking News

Satna: हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर जला हाइवा, अमरपाटन में हुआ हादसा

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले के अमरपाटन थाना अंतर्गत एक हाइवा 11 हजार केवी की हाइटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आकर जलने लगा। जिससे मौके पर हड़कंप की स्थिति मच गई। घटना दोपहर ढाई से तीन बजे की बताई जा रही है। थाना प्रभारी संदीप भारतीय ने बताया कि दमकल से मिली जानकारी अनुसार एक हाइवा जब मोहारी कटरा गांव में रेत खाली कर जा रहा था तभी ग्राम उमरी में नीचे झूल रहीं 11 हजार केवी की लाइन में वह टकरा गया जिससे तगड़ा शार्ट सर्किट हुआ और हाइवा में आग लग गई। इस घटना में हाइवा चालक तुरंत बाहर कूद गया और उसकी जान बच गई। हादसे में किसी तरह की जन हानि नहीं हुई है लेकिन हाइवा पूरी तरह जल गया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस की डायल-100 पहुंची इसके साथ ही अमरपाटन से दमकल वाहन को भी बुलाया गया जिससे आग पर काबू पाया गया।

बिजली विभाग की लापरवाही 

गांव में किस तरह हाइटेंशन लाइन नीचे झूल रही है इसका उदाहरण हाइवा में आग लगने के बाद साफ देखा जा सकता है। इसमें सीधे तौर पर बिजली विभाग की लापरवाही सामने आ रही है। ज्ञात हो कि जिले में पहले भी बिजली लाइनों के खेतों और सड़को में नीचे झूलने के कारण कई हादसे हो चुके हैं जिसमें किसानों की जान तक जा चुकी है। इस हादसे में भी गनीमत रही कि हाइवा चालक तुरंत हाइवा से नीचे कूद गया जिससे उसे किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। हालांकि आग लगने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप जरूर मच गया। वहीं अब तक पुलिस के पास ट्रक ड्राइवर ने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।

 

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *