Thursday , May 16 2024
Breaking News

Satna: बारिश से बिगड़ा मौसम का मिजाज, फिर शीतलहर के थपेड़े, ओलावृष्टि की चेतावनी

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/  कड़ाके की ठंड के बीच एक बार फिर सतना में मौमम बिगड़ गया है। मौसम विभाग की चेतावनी का असर गुरुवार सुबह से देखने मिला। यहां आसमान में बादल छाए रहे और दोपहर बाद तक धूप नहीं निकली। जिले में सर्द हवा रह-रहकर सिहरन पैदा करती रहीं। आसमान में छाए बादल सुबह चार बजे से 6 बजे तक बरस पड़े। बिन मौसम बारिश से रात में गलन बढ़ गई। मौसम विज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर-पश्चिम में आए विक्षोभ के कारण विंध्य में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। अगले दो दिन तक मौसम खराब रहेगा। इस दौरान जिले में तेज हवा व गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की चेतावनी भी जारी की गई है।

लुढ़का दिन का पारा 

गुरुवार को एक बार फिर मौसम ने करवट ली और आसमान में काले बादल घिर आए। सूरज दिनभर बादलों की ओट में छिपा रहा। धूप न निकलने व सर्द हवा चलने से दिन के तापमान में 6 डिग्री की गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान जहां 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो दोपहर 12 बजे दिन का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दो दिन खराब रह सकता है मौसम  

मौमस विज्ञानिकों के अनुसार उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी के बीच उत्तर पश्चिम में बने विक्षोभ के कारण हवा का रुख उत्तरी हो गया है। उत्तरी और दक्षिणी हवा में टकराव के कारण बादल छाए हुए हैं। इसके प्रभाव से अगले दो दिन बारिश व ओलावृष्टि की आशंका है।

About rishi pandit

Check Also

Shahdol: पेड़ से टकराया वाहन, हादसे में शिक्षक और उसकी पत्नी की मौत

शहडोल,भास्कर हिंदी न्यूज़/ शहडोल जिले में ब्यौहारी थाना क्षेत्र के अमडीह महादेवा गांव के पास …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *