Sunday , May 4 2025
Breaking News

Satna: वेंकट क्रमांक 1 में पदस्थ रसायन विज्ञान के शिक्षक डॉ. रामानुज पाठक देश के श्रेष्ठ नवाचारी शिक्षक

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ शास. उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वेंकट क्रमांक एक में सतना में रसायन विज्ञान में उच्च माध्यमिक शिक्षक डॉक्टर रामानुज पाठक को देश के श्रेष्ठ 118 नवाचारी शिक्षकों में चुना गया है। डॉ पाठक ने यह उपलब्धि हासिल कर सतना जिले का नाम पूरे देश में रौशन किया है। यह पूरे विंध्य क्षेत्र के लिए एक उपलब्धि है। ‘प्रयास एक पहल’ नाम से एक अनोखी पुस्तक प्रकाशित हुई है जिसमे डॉक्टर रामानुज पाठक के नवाचार को स्थान दिया गया है।

ज्ञात हो की कोरोना कॉल में सर्वप्रथम रसायन विज्ञान प्रयोगशाला में हैंड सैनिटाइजर बनाकर पूरे देश में सुर्खियों में आए डॉक्टर रामानुज पाठक अपनी विशिष्ट अध्यापन शैली के लिए भी जाने जाते हैं, उनके लर्न बाई ट्रिक से रसायन शास्त्र का शिक्षण को इस पुस्तक में विशिष्ट स्थान दिया गया है। आवर्त सारणी को खेल खेल में बच्चों को सिखाने और फिटकिरी के गणेश जैसे नवाचार करके विद्यालय और सतना के नाम को उन्होंने ख्याति दिलाई थी। मूलतः नागोद विकासखंड के दुबहियां ग्राम निवासी डॉक्टर रामानुज पाठक कृषक परिवार से ताल्लुक रखते हैं।

41 वर्षीय डॉक्टर रामानुज पाठक शास. उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय वेंकट क्रमांक एक में सन 2018 से पदस्थ हैं। इसके पूर्व शास. उच्च माध्यमिक विद्यालय हरदुआ, मॉडल स्कूल रीवा, शास. उच्च माध्यमिक विद्यालय मुकुंदपुर, शास उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहरिया रीवा शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चुनहा शास उच्च माध्यमिक विद्यालय राहिकवारा में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

 

About rishi pandit

Check Also

महाकाल परिसर में खोदाई से निकले एक हजार साल पुराने मंदिर को पुनर्निर्मित करने की पूरी तैयारी

उज्जैन महाकाल मंदिर परिसर में नवनिर्माण के लिए की जा रही खोदाई से निकले एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *