Thursday , May 16 2024
Breaking News

Rashifal 7th january: मिलेगा शुभ समाचार, विरोधियों से रहे सावधान, जानिए शुक्रवार का पंचांग और अपना राशिफल 

7 January 2022 Ka Panchang: आज पौष माह शुक्ल पक्ष की पँचमी है। आज वैभव लक्ष्मी का व्रत है व पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र है। आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ माता लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज असत्य मत बोलें। दान पुण्य करें। आज चावल व सफेद वस्त्र के दान का भी बहुत महत्व है। आज विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री सूक्त का पाठ करें। धन प्राप्ति के लिए कनकधारास्तोत्र का पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज शुक्रवार है। प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है।  अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

Today Panchang

दिनांक 07 जनवरी 2022
दिवस शुक्रवार
माह पौष, शुक्ल पक्ष
तिथि पंचमी
सूर्योदय 07:15 am
सूर्यास्त 05:40 pm
नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद
सूर्य राशि धनु
चन्द्र राशि कुम्भ
करण बालव
योग व्यतीपात
शुभ मुहूर्त- अभिजीत 11:58 am से12:51 pm तक
विजय मुहूर्त 02:43 pm से 03:39 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:04 pm से 07:29 pm तक
राहुकाल प्रातःकाल 10:30 बजे से 12 बजे तक है, इस दौरान किसी शुभ काम को करने से परहेज करें।
राशिफल
मेष- आपके खर्च बढ़ सकते हैं। घर से कुछ लोगों के विदेश जाने के योग बन सकते हैं। विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है। मन में अशांति रहेगी। ज्यादा मेहनत करने से शारीरिक थकान हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृषभ- असमंजस की स्थिति से निकल सकते हैं। धन लाभ का योग है। किसी व्यक्ति के साथ आपके संबंधों के बीच का मामला सुलझने की संभावना है। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में अधिकारी खुश हो सकते हैं। पदोन्नति के भी योग हैं।
मिथुन- निजी मामलों में व्यस्त हो सकते हैं। आलस्य को अपने ऊपर हावी न होने दें। परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनशैली में कुछ बदलाव आ सकता है। आर्थिक रूप से अच्छा है। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।
कर्क- भाग्य देगा इसलिए लंबे समय से लंबित योजनाएं आज पूरी होंगी। कोई डील अटकी हुई है तो आज वह पूरी हो सकती है। व्यापार के मामले लाभ होगा। शादीशुदा लोग अपने घरेलू जीवन में खुश रहेंगे और जीवन साथी उन्हें पूरे दिल से प्यार करेगा, जबकि प्रेम जीवन जीने वाले लोग आज कुछ दुखी हो सकते हैं।
सिंह-भरोसेमंद लोगों से समय पर सलाह मिल सकती है। आप अपनी प्रतिभा दिखाने में सफल हो सकते हैं। व्यापार या नौकरी के कारण यात्रा योग बन सकते हैं। नियोजित कार्य को पूरा करने का प्रयास करेंगे। प्रेम जीवन व्यतीत करने वाले लोग आज बहुत खुश दिखाई देंगे।
कन्या- व्यापार और नौकरी में कुछ अच्छा होने के संकेत मिल सकते हैं। परिवार में किसी खास बात को लेकर विवाद हो सकता है। अपना समय और ऊर्जा दूसरों की मदद करने में लगाएं, लेकिन उन मामलों में शामिल होने से बचें जिनका आपसे कोई लेना-देना नहीं है।
तुला- अपने खोए हुए रिश्ते को संभालने की कोशिश करते नजर आएंगे। विवाहित लोग अपने गृहस्थ जीवन को लेकर संतुष्ट रहेंगे। संपत्ति खरीदने में जीवनसाथी की मदद मिलेगी। सेहत अच्छी रहेगी। काम के सिलसिले में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
वृश्चिक- कम मेहनत में ज्यादा मुनाफा हो सकता है। करियर से जुड़े मामले में कोई सहकर्मी आपकी काफी मदद कर सकता है। आज आप प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र में बड़े काम संयम से करें। कार्यस्थल पर स्थितियां अच्छी हो सकती हैं।
धनु- अधिकारियों से मतभेद की संभावना हो सकती है। धन लाभ का योग है। शत्रुओं पर विजय प्राप्त हो सकती है। ऑफिस में काम ज्यादा हो सकता है। नौकरी में तरक्की होगी। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं, आपके साथ सब अच्छा होगा।
मकर- कर्ज चुकाने के लिए आज का दिन अच्छा है। दोस्तों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे और वे आपकी आर्थिक मदद भी करेंगे। आप अच्छे कार्यों पर खर्च करेंगे। नौकरी को लेकर आप काफी सावधान रहेंगे। जैसे आपको भी अच्छे परिणाम मिलेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज सुंदर रहेगा और जीवन साथी काफी प्रयास करेगा।
कुंभ- नौकरीपेशा और कारोबारी लोग अपने काम से संतुष्ट हो सकते हैं। किसी की मदद करने का मौका मिल सकता है। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। संतान से सुख मिलेगा। व्यापार में सफलता मिलने के योग हैं। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लें।
मीन- वेतनभोगी लोगों को अधिकारियों से मदद मिल सकती है। कोई जरूरी काम भी पूरा हो सकता है। जीवनसाथी आपके मूड को परखने में असफल हो सकता है। आपके भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी।

About rishi pandit

Check Also

बाबा केदारनाथ जाने का बना रहे हैं प्लान? जानें दिल्ली से क्या है आसान रूट

  उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारों धामों में से एक बदरीनाथ धाम (Badrinath Dham) …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *