सतना, भास्कर हिंदी न्यूज/ जसो थानान्तर्गत 25 अक्टूबर को नाबालिग से छेड़छाड़ करने के एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। घटना के संबंध में दी गई जानकारी के अनुसार
25 अक्टूबर को नाबालिग पीड़िता अपनी सहेली के साथ बाजार जा रही थी। इस बीच आरोपी अंजू कुमार कुशवाहा निवासी उमरिहा एवं जमुना कुशवाहा निवासी उमरिहा द्वारा नाबालिग के साथ रास्ता रोक कर छेड़छाड़ की गई। छेड़छाड़ की घटना से परेशान नाबालिग व उसकी सहेली ने परिजनों के साथ पहुंच कर थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
इस मामले में थाना जसो पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 290-20, धारा 354, 34 ताहि,7,8 पाक्सो एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। इस मामले में एक आरोपी अंजू कुशवाहा को पहले ही पुलिस ने धर दबोचा था तथा बुधवार को फरार आरोपी जमुना कुशवाहा तनय रामलाल कुशवाहा उम्र 25 वर्ष को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
Check Also
Satna: अलाउद्दीन खां संगीत समारोह संबंधी बैठक संपन्न, कलेक्टर ने दिये विभागीय अधिकारियों को निर्देश
सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ विगत वर्षो के भांति इस वर्ष भी उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत समारोह …