Friday , July 5 2024
Breaking News

Cancer Yearly Horoscope 2022: सप्तम भाव मे शनि होने के कारण कर्क राशि वालों को नए साल में मिलेगी खुशी

उपाय- कर्क राशि वालो को रात के समय चंद्रमा पर ध्यान एकाग्र करना चाहिए एवं सोमवार को शिव जी की उपासना करना चाहिए

Cancer Yearly Horoscope 2022: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ साल 2021 समाप्त हो रहा है और नए साल का आगाज होने जा रहा है। नए साल में प्रवेश करने से पहले यह जान लेना जरूरी है कि ग्रहों की स्थिति क्या रहने वाली है? किस राशि वालों के लिए नया साल फलदायी साबित होने जा रहा है? प. हर्षित मोहन शर्मा बता रहे हैं सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल (Yearly Horoscope 2022 )। यहां पढ़िए कर्क (Cancer) का साल 2022 का सम्पूर्ण वार्षिक राशिफल (Yearly Horoscope 2022 Cancer)

कर्क राशि वाले बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं और मन के साफ होते हैं। जातक अपने परिवार की हर जरूरत पूरी करने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं और परिवार के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करते हैं। जातक बहुत अधिक संवेदनशील , भावनात्मक होते हैं। रोजगार की दृष्टि से वर्ष 2022 में मिले-जुले फल प्राप्त होंगे, परंतु साल के अंत में अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी मे सफलता के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। कार्यस्थल में मेहनत के बाद भी उचित परिणाम नहीं मिलेंगे।

भाग्य से ज्यादा मेहनत पर विश्वास करना पड़ेगा

जिन जातकों की शादी नहीं हुई है यह वर्ष उनके लिए सौगात लेकर आएगा। सप्तम भाव मे शनि ग्रह होने के कारण जीवन साथी बहुत समझदार और आकर्षक मिलने की संभावना है। इस वर्ष भाग्य से ज्यादा मेहनत पर विश्वास करना पड़ेगा। कड़ी मेहनत करने के बावजूद आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

अक्टूबर और नवंबर में रहें अलर्ट

अक्टूबर और नवंबर माह में परिवार मे तनावपूर्ण माहौल रहेगा जिसकी वजह से घर में अशांति का माहौल व्याप्त रहेगा। इस वर्ष धन को अनावश्यक रूप से खर्च न करें और संचय करने का प्रयास करें। शेयर बाजार मे जोखिम उठाने से वचें। विद्यार्थीयो को इस वर्ष काफी संघर्ष करना पडेगा, मेहनत के बाबजूद भी एकदम अनुकूल परिणाम नहीं मिलेगा। विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि पढ़ाई मे एकाग्र होने के लिए माता सरस्वती की तस्वीर अपने स्टडी रूम मे लगाए। इस वर्ष जातक जिंदगी में अस्थिरता का अभाव महसूस करेंगे।। कर्क राशि वालो को रात के समय चंद्रमा पर ध्यान एकाग्र करना चाहिए एवं सोमवार को शिव जी की उपासना करना चाहिए। जातक को रात के समय जल्दी सोना चाहिए अन्यथा स्वास्थ खराब होने की संभावना है।

इस साल बुरी आदतों को छोड़ दें

इस साल बुरी आदतों को छोड़ दें और नई आदतों को अपना हिस्सा बनाएं। अस्वास्थ्यकर चीजों के बजाय स्वस्थ चीजों से हाथ मिलाएं। छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप बड़ी बीमारियों से खुद को बचा सकते हैं। प्यार की ट्रेन अपनी मंजिल तक पहुंचने से पहले रुक सकती है। हर रिश्ते की बुनियाद विश्वास और सम्मान पर टिकी होती है। यदि आप दूसरों से सम्मान की अपेक्षा करते हैं, तो आपको बदले में उन्हें उचित सम्मान देना होगा। यह वर्ष अपने प्रेमी को उनके हिस्से का सम्मान देने का वर्ष है। अगर आप रिश्ते को जिंदा और स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो कुछ प्रयास करें। विवाहित जोड़े इस साल अपने वैवाहिक जीवन के उतार-चढ़ाव पर काबू पाने पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।

 

About rishi pandit

Check Also

प्रदोष व्रत आज: पूजा शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 12, शक सम्वत् 1946, आषाढ़, कृष्ण, द्वादशी, बुधवार, विक्रम सम्वत् 2081। सौर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *