Monday , May 13 2024
Breaking News

Satna: सतना के वरिष्ठ पत्रकार श्रीकुमार कपूर का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक, जनसम्पर्क कार्यालय में शोक सभा

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ सतना के वरिष्ठ पत्रकार एवं सतना टाइगर समाचार पत्र के प्रधान संपादक श्रीकुमार कपूर का बुधवार की सुबह हृदयगति रुक जाने से निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही पत्रकारिता जगत एवं उन्हें चाहने वाले लोगों में शोक की लहर दौड़ गयी। मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने वरिष्ठ पत्रकार  श्रीकुमार कपूर के निधन पर गहन दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि श्री कपूर ने पत्रकारिता के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किये। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजन को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। सतना टाईगर समाचार पत्र के प्रधान संपादक  श्रीकुमार कपूर का 78 वर्ष की आयु में हृदय गति रूकने से निधन हो गया। वरिष्ठ पत्रकार कुमार कपूर के निधन पर विंध्य के पत्रकारों ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। पत्रकार मनोज रावत, सुदामा शरद, अवधेश शुक्ल, शक्तिधर दुबे, ऋषि पंडित, ओपी दिवेदी, संजय पयासी, राजेश दिवेदी, राजेंद्र गहरवार, दुर्योधन सिंह, पुष्पेंद्र पांडेय, शिवेंद्र सिंह, संजय लोहानी, इमामुद्दीन सिद्दीक़ी, ज्ञान शुक्ल, केशव तिवारी, विष्णु त्रिपाठी, राजेश धामी, रघुराज सिंह, धीरेन्द्र गुप्ता, निवेश चौरसिया, वरुण शर्मा, अशोक शुक्ल, बबला शर्मा, अनिल तिवारी अन्नी, पुष्पराज त्रिपाठी, भरत श्रीवास्तव, सुधीर रावत, हरिहर तिवारी, निरंजन शर्मा, अमन शुक्ल, विक्रांत दुबे, विवेक मिश्रा, सुखेन्द्र मिश्रा, मनोज रजक, अरविंद मिश्रा, उपेंद्र मिश्रा, संजय उपाध्याय, रोबिन सिंह परिहार, देवेंद्र सिंह, इमरान, राकेश त्रिपाठी. आशीष पाठक, राहुल रैकवार, विजय गुप्ता, सुरेश मिश्रा, विनय गौतम, अशरफ अली बाबा, असलम खान, अकरम खान, बैकुंठ तिवारी, सचिन त्रिपाठी, पंकज सिंह, हामिद खान, मृदुल गर्ग ने स्व. कपूर को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी है।

वरिष्ठ पत्रकार श्रीकुमार कपूर के निधन पर शोक

सतना जिले के वरिष्ठ और अधिमान्य पत्रकार श्रीकुमार कपूर के निधन पर जिला जनसंपर्क कार्यालय सतना में शोक व्यक्त किया गया। कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारियों ने श्री कपूर के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री 10 जनवरी को वीडियो कान्फ्रेंसिंग से करेंगे समीक्षा

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान 10 जनवरी को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से निर्धारित एजेण्डा बिन्दुओं की समीक्षा करेंगे। समीक्षा बैठक प्रातः 11 बजे से आरंभ होगी। बैठक में 29 नवम्बर की बैठक के पालन प्रतिवेदन, कानून व्यवस्था की स्थिति, माफिया के विरूद्ध कार्यवाही, महिला आपराध नियंत्रण की स्थिति तथा नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान एवं जल मल निकास तथा सड़कों के संधारण की समीक्षा की जायेगी। बैठक में जल जीवन मिशन, समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन, शिशु मृत्य मातृ मृत्यु दर में कमी लाने की रणनीति तथा कोविड टीकाकरण की समीक्षा की जायेगी। कमिश्नर अनिल सुचारी ने संभाग के सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्धारित एजेण्डा बिंदुओं पर कार्यवाही कर जानकारी तय समय-सीमा में उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं।

About rishi pandit

Check Also

Satna: कलेक्टर ने जगतदेव तालाब की साफ-सफाई में किया श्रमदान

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ शहर स्थित जगतदेव तालाब में एकत्र मलबे और जलकुंभी की साफ-सफाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *