Thursday , April 17 2025
Breaking News

MP: महिला ने पति पर लगाया आरोप-उसने मुझे बेच दिया था..!

उमरिया,भास्कर हिंदी न्यूज़/ एक महिला ने अपने पति पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। पत्नी का कहना है कि उसके पति ने नौ महीने पहले उसे एक अन्य व्यक्ति को बेच दिया था जिसने उसे ताला के एक रिसॉर्ट में रखकर दो दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने इस मामले में महिला के पति और उसे खरीदने वाले के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। इस बारे में जानकारी देते हुए एसपी प्रमोद कुमार सिन्हा ने बताया कि अपराध दर्ज करने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। यहां यह खास बात है कि महिला ने घटना के लगभग नौ महीने बाद इस मामले की सूचना पुलिस को दी है।

यह लगाया आरोप

जिले के मानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक व्यक्ति द्वारा पैसे लेकर अपनी पत्नी को गैर मर्द के हाथ बेंचने की सनसनीखेज के बारे में जानकारी देते हुए महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने उसे जबरन बेचा था। महिला की शिकायत पर वारदात के करीब 9 महीने बाद अपराध दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक गत 6 फरवरी 2021 को जबलपुर निवासी पीड़िता को उसी के पति ने बांधवगढ़ लाकर लक्ष्‌य केशवानी नामक व्यक्ति को बेंच दिया था।

रिसॉर्ट में कैद रखा 

पति को पैसे देने के बाद आरोप ने महिला को ताला स्थित वाईल्ड टाईगर रिसोर्ट मे जबरन दो दिनों तक अपने साथ रखा। इस दौरान उसका लगातार दैहिक शोषण होता रहा। महिला ने पुलिस को बताया कि इसकी एवज मे उसके पति ने बाकायदा पैसा लिया था। इतना ही नहीं पति उसे मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी देता रहा। जिसकी वजह से उसने अभी तक रिपोर्ट नहीं की। जब महिला से नहीं रहा गया तो आखिरकार उसने मानपुर आ कर घटना की शिकायत दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने आरोपी लक्ष्‌य केशवानी तथा एक अन्य के खिलाफ धारा 376, 376 (2) एन, 376 (डी), 120बी, 342, 506 का अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

 

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *