Friday , July 5 2024
Breaking News

BSP: बसपा प्रमुख मायावती की माता रामरती का निधन, रविवार को दिल्‍ली में होगा अंतिम संस्‍कार

BSP chief mayawatis mother passes away: digi desk/BHN/नई दिल्ली/  उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा प्रमुख मायावती की माता रामरती का निधन हो गया है। वह लगभग 92 साल की थी। रामरती का निधन दिल्ली के अस्पताल में हृदय गति रुकने कारण हुई। राज्यसभा के सदस्य और बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने यह जानकारी दी। इसमें बताया गया कि बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व सांसद व यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री बहन मायावती की माता श्रीमती रामरती का लगभग 92 वर्ष की उम्र में आज हॉस्पिटल में हृदय गति रुकने से स्वर्गवास हो गया है। उनका अंतिम संस्कार बहन जी के दिल्ली पहुंचने व परिवार के एकत्र होने पर कल किया जाएगा। उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया और कहा कि, उ.प्र. की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती की  माताजी श्रीमती रामरती का निधन अत्यंत दुःखद है।

 

About rishi pandit

Check Also

शहर में एक बार फिर से धर्म परिवर्तन का सेंटर पकड़ा, ईसाई धर्म में परिवर्तन कर रहे 20 लोग पुलिस हिरासत में

भरतपुर शहर में एक बार फिर से धर्म परिवर्तन का सेंटर पकड़ा गया। एक मकान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *