सतना, भास्कर हिंदी न्यूज/ बदेरा में एक नाबालिक से छेड़छाड़ करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायालय में पेश कर दिया।
मामले के संबंध में दी गई जानकारी के अनुसार गुरुवार को बदेरा थाने में एक नाबालिग ने अपने परिजनों के साथ पहुंच कर इस आशय की रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके साथ राजकुमार साकेत तनय जागेश्वर साकेत उम्र 27 वर्ष निवासी बराकलां ने गलत उद्देश्य से उसका हाथ पकड़ा और उसके साथ छेड़खानी की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। इस बीच पीड़िता के थाने पहुंचने की खबर आरोपी को लग गई और वह मौके से फरार हो गया। पुलिस के आला अफसरों के निर्देश पर बदेरा थाना प्रभारी ने सदल-बल आरोपी की तलाश शुरू कर दी। शुक्रवार को पुलिस के हाथ आरोपी तक पहुंच गये। पुलिस ने हिरासत में लेकर आरोपी को न्यायालय मे पेश किया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने 354डी.354,7,8,11,12 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
Check Also
Satna: खर्चों को करें नियंत्रित, ऋण की वसूली प्रक्रिया बढ़ाएं-कलेक्टर
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की 62वीं वार्षिक साधारण सभा संपन्न सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ कलेक्टर एवं …