सतना, भास्कर हिंदी न्यूज/ नादन थाना देहात अंतर्गत पिपरवां गांव के पास शुक्रवार की सुबह पत्थर से लोड हाइवा पलट जाने से पांच लोग घायल हो गये। हाइवा में फंसे घायलों को निकालने के लिए ग्रामीणों के साथ-साथ पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
हासिल जानकारी के मुताबिक मैहर के नादन देहात में पिपरवां गांव के पास तेज रफ्तार हाइवा पलट गया। हाइवा पलट कर कुछ दूर तक घिसटता चला गया। इसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पत्थर से लोड हाइवा की रफ्तार बहुत तेज थी, जिसके कारण वह अनियंत्रित होकर पलट गया। आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस की दी तथा अपने स्तर पर हाइवा में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास शुरू किया। हादसे की खबर लगते ही मैहर एसडीओपी हिमाली सोनी व थाना प्रभारी फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये। रेस्कयू आपरेशन चला कर हाइवा में फंसे लोगों को बाहर निकला गया। घायलों को तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया जहां उनका इलाज जारी है।
Check Also
Satna: खर्चों को करें नियंत्रित, ऋण की वसूली प्रक्रिया बढ़ाएं-कलेक्टर
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की 62वीं वार्षिक साधारण सभा संपन्न सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ कलेक्टर एवं …