रीवा,भास्कर हिंदी न्यूज़/ मऊगंज थाना अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल एक महिला की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक धरमपुरा से लौट रहा बाइक सवार कस्बे में मवेशी से टकराकर सड़क में गिर गया। हादसे में पति-पत्नी सहित दो बच्चे गंभीर हो गए।स्थानीय लोगों की मदद से चारों को सिविल अस्पताल मऊगंज में दाखिल कराया गया। जहां सोमवार की रात महिला सल्लो निशा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दी है। मृतका के शव को पीएम के लिए मचुरी में रखा दिया था। मंगलवार को पोस्ट मार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक शाहपुर थाना अंतर्गत पतुलखी निवासी सलाउल हक अंसारी अपनी पत्नी सल्लो निशा व बेटा आयुष और रिहान को एक बाइक में बैठाकर धरमपुरा से लौट रहा था। जैसे ही उनकी बाइक मऊगंज कस्बे में पहुंची, तभी अचानक एक मवेशी आ गया। मवेशी को देख सलाउल हक अंसारी ने बाइक का ब्रेक मार दिया। जिससे चारों सड़क पर गिर गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस से चारों घायलों को मऊगंज सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। है। जहां गत सोमवार की रात करीब 9 बजे महिला सल्लो निशा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि पति सहित दोनों बधाों को चिकित्सक इलाज कर रहे है।
ननिहाल से लौट रहा था परिवार
रविवार को पूरा परिवार ननिहाल धरमपुरा गया था। चारों सोमवार की देर शाम वहां से लौट कर शाहपुर थाना अंतर्गत पतुलखी गांव जा रहे थे। लेकिन मऊगंज कस्बे में हुए हादसे के कारण पत्नी की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायलों की हालत सामान्य बनी हुई है।