Monday , July 1 2024
Breaking News

राजनांदगांव में युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या

राजनांदगांव

छत्‍तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के अमलीडीह में शुक्रवार को अज्ञात आरोपित ने घर घुसकर 18 वर्षीय युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। घटना सुबह 11 बजे की आसपास की है। मृतक 18 वर्षीय देवप्रकाश वर्मा घर पर अकेला था। वहीं माता-पिता काम पर गए हुए थे। घर में दो बहन में एक बड़ी बहन मधु 19 साल मनरेगा में हाजिरी दिलवाने गई थी। जबकि एक छोटी बहन माया नहाने गई थी।

मृतक की छोटी बहन घर पहुंची तो देवप्रकाश लहूलुहान था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना मृतक के पिता को दी। युवक की हत्या के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। मृतक हाल ही में 12 कक्षा का परीक्षा दिलाया था। पुलिस मौके पर पहुँचकर मामले की जांच में जुट गई है।

About rishi pandit

Check Also

नारायण सेवा संस्थान द्वारा आयोजित विशाल नि:शुल्क नारायण लिम्ब एवं कैलिपर्स फिटमेंट शिविर में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज यहां जैन दादा बाडी एमजी रोड में नारायण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *