Sunday , April 20 2025
Breaking News

Chakki Chalanasana: मेंटल स्ट्रेस और मोटापा कम करता है चक्की चलनासन, जानें इसे करने का तरीका और फायदे

Chakki Chalanasana Benefits: digi desk/BHN/नई दिल्ली / योग सेहत के लिए बेहद फायदेमंद रहता है। यह शरीर को स्वस्थ्य रखता है, बल्कि कई बीमारियों से बचाता भी है। आज हम आपको चक्की चलनासन के बारे में बताने जा रहे है। इस योग को अग्रंजी में चर्निंग मिल पोज (Churning Mill Pose) कहा जाता है। यह योग मेंटल स्ट्रेस और मोटापा कम करने में मदद करता है। आइए जानते हैं चक्की चलनासन को करने का तरीका और फायदों के बारे में।

चक्की चलनासन करने का तरीका

  • 1. सबसे पहले जमीन पर योगा मैट बिछाएं। वह उस पर खड़े हो जाएं।
  • 2. अब मैट पर बैठे और दोनों पैरों को आगे की तरफ फैलाएं।
  • 3. दोनों पैरों के बीच दूरी बनाकर रखें। वह अपनी रीढ़ की हड्डी को सीधा रखें।
  • 4. अब हाथों को जमीन पर सीधा रखें।
  • 5. अपने हाथों को सामने की तरफ लेकर जाएं और हथेलियां चेहरे की तरफ रखें।
  • 6. हाथों को चेहरे की तरफ लेकर आएं और उंगलियों को आपस में फसाएं।
  • 7. गहरी सांस लें और धड़ को आगे की तरफ झुकाएं।
  • 8. अब अपने हाथों को बाएं से दाएं लेकर जाएं। वह गोल-गोल चक्की की तरह घुमाएं।
  • 9. इस प्रक्रिया को दूसरी तरफ से भी घुमाएं।
  • 10. चक्की चलनासन को करीब पांच से दस मिनट तक कर सकते हैं।

चक्की चलनासन योग के फायदे

  • 1. चक्की चलनासन करने से महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान होने वाला दर्द कम होता है।
  • 2. इस योग से पेट की ऐंठन ने राहत मिलती है।
  • 3. चक्की चलनासन योग से मेंटल स्ट्रेस कम होता है।
  • 4. मोटापे से ग्रस्त लोगों को यह योग जरूर करना चाहिए।
  • 5. नींद की परेशानी को दूर करने के लिए चक्की चलनासन योग फायदेमंद है।

About rishi pandit

Check Also

Health Tips: अर्जुन की छाल की चाय खोल देगी बंद नसें, जानिए इसके 5 फायदे और बनाने का तरीका

अर्जुन की छाल हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंदरक्तदाब और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करती है चायपाचन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *