Friday , May 3 2024
Breaking News

Vaccination: देश में अब तक कोरोना टीकों की 102 करोड़ से ज्यादा डोज लगाई गई, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 

Corona vaccination over 102 crore vaccine doses: digi desk/BHN/नई दिल्ली/केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 102 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन खुराक अब तक देश में लोगों को लगाई जा चुकी हैं। इसमें शनिवार को लोगों को लगाया 70 लाख से अधिक खुराक शामिल हैं। मंत्रालय ने कहा  कि देर रात तक इसमें इजाफे की उम्मीद है। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत के बाद से  18-44 आयु वर्ग के लोगों को अब तक कुल मिलाकर, 40 करोड़ 64 लाख 55 हजार 324 पहली खुराक और 12 करोड़ 54 लाख 89 हजार 338 वैक्सीन की दूसरी खुराक दे दी गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने आगे कहा कि सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लाभार्थियों को कुल 71 करोड़ 53 लाख 88 हजार 049 वैक्सीन की पहली खुराक और 30 करोड़ 49 लाख 46 हजार 360 दूसरी खुराक दी गई है। भारत का कोरोना टीकाकरण कवरेज शनिवार को 102 करोड़ (1,02,03,34,409) खुराक को पार कर गया। मंत्रालय ने कहा शनिवार को शाम 7 बजे तक 70 लाख 71 हजार 127 खुराक लगाए गए।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज एक टीकाकरण समीक्षा बैठक में राज्यो और केंद्र शासित प्रदेशों से कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक की गति बढ़ाने का आग्रह किया। राज्य दूसरी खुराक देने के लिए लाभार्थियों की जिलेवार सूची तैयार करेंगे। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जिलेवार योजना बनाने की सलाह दी गई।

बता दें कि देश में कोरोना टीकाकरण की शुरुआत 16 जनवरी को हुई थी। पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण हुआ। इसके बाद गंभीर बीमारी वाले 45 साल ऊपर और 60 साल के ऊपर के सभी लोगों के टीकाकरण की शुरुआत हुई। इसके बाद 45 साल के ऊपर के सभी लोगों को टीकाकरण की अनुमति दे दी गई। एक मई से 18 साल से ऊपर के सभी लोगों का टीकाकरण शुरू हुआ।

देश में जल्द ही बच्चों का भी टीकाकरण शुरू होने वाला है। इसके लिए जायडस कैडिला की वैक्सीन जायकोव-़डी को अनुमति मिल गई है। वहीं भारत बायोटेक बच्चों के लिए विकसित कोवैक्सीन के लिए अनुमति का इंतजार कर रहा है। देश में फिलहाल 18 साल के ऊपर के लोगों के टीकाकरण के लिए तीन टीकों का इस्तेमाल हो रहा है। इसमें सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया की कोविशील्ड, भारत बायोटेक की कोवैक्सीन और रूस की स्पुतनिक v शामिल है।

About rishi pandit

Check Also

साबरकांठा में घर पर आए पार्सल में पार्सल में होम थिएटर था, जिसे खोलते ही विस्फोट हो गया, दो की मौत

साबरकांठा गुजरात के साबरकांठा के वडाली तहसील के वेडा छावनी गांव में ऑनलाइन सामान मंगाने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *