Friday , May 3 2024
Breaking News

Raj kundra porn movi case: शर्लिन चोपड़ा के खिलाफ शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा ने दायर किया 50 करोड़ का मानहानि केस

Raj kundra and shilpa shetty Defamation Case: digi desk/BHN/ जानी-मानी फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा ने अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा के खिलाफ 50 करोड़ रुपये का मानहानि का केस दायर किया है। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के वकील ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा कि उन दोनों के खिलाफ शर्लिन चोपड़ा द्वारा लगाए गए सभी आरोप मनगढ़ंत, झूठे, नकली, निराधार हैं। इसमें ये भी बताया गया है कि शिल्पा जेएल स्ट्रीम ऐप के किसी भी कामकाज में शामिल नहीं है। आरोपों के मुताबिक यह सब शर्लिन ने राज और शिल्पा की छवि को बदनाम करने के लिए और उनसे पैसे वसूल करने के लिए किया है।

आपको बता दें कि पांच दिन पहले ही शर्लिन चोपड़ा ने शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ कथित रूप से धोखाधड़ी करने और मानसिक उत्पीड़न के लिए शिकायत दर्ज करवाई थी। मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में मीडिया को संबोधित करते हुए शर्लिन चोपड़ा ने कहा था, “मैंने राज कुंद्रा के खिलाफ यौन उत्पीड़न, धोखाधड़ी और धमकी के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की शिकायत दर्ज कराई है।’ शर्लिन चोपड़ा ने इसके साथ ही अपने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा था, आप आर्टिस्ट के घर पर जाकर उनका यौन शोषण करते हैं। उनके घर पर जाकर उसे अंडरवर्ल्ड की धमकी देते हैं।

बता दें कि राज कुंद्रा को पुलिस ने 19 जुलाई को 11 अन्य लोगों के साथ कथित तौर पर अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उसके बाद राज कुंद्रा को 20 सितंबर को मुंबई की एक अदालत ने 50,000 रुपए के मुचलके पर जमानत दे दी थी। जब से राज कुंद्रा पोर्न केस में गिरफ्तार हुए थे, तब से ही शर्लिन चोपड़ा उनके खिलाफ लगातार बोल रही थी। शर्लिन ने राज पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। शर्लिन का कहना था कि राज कुंद्रा ने ही उन्हें एडल्ट इंडस्ट्री में धकेल दिया था। वैसे शर्लिन अबतक राज के लिए करीब 15 से 20 प्रोजेक्ट कर चुकी है।

 

About rishi pandit

Check Also

आशुतोष राणा और विजय राज की सीरीज ‘मर्डर इन माहिम’ का ट्रेलर रिलीज

मुंबई आशुतोष राणा और विजय राज अपनी अगली सीरीज 'मर्डर इन माहिम' के साथ दर्शकों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *