Computer babas vehicle accdient in burhanpur: digi desk/BHN//बुरहानपुर/ पूर्व सीएम कमल नाथ की सभा में शामिल होने जा रहे कंप्यूटर बाबा नामदेव दास त्यागी का वाहन इंदौर-इच्छापुर हाइवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में उन्में मामूली चोट आई है। हादसे के बाद घायल कंप्यूटर बाबा का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे इसे दुर्घटना नहीं साजिश बता रहे हैं। वे कह रहे हैं कि इसकी जांच होनी चाहिए, यह जानबूझकर किया गया है। गाड़ी देखकर ही यह समझ आ जाएगा। हमको क्यों लोग परेशान कर रहे हैं, इसका पता लग जाएगा। हमारी गाड़ी के सामने अचानक गाड़ी आई है।
धुलकोर्ट में पूर्व सीएम कमल नाथ ने ली सभा
र्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सोमवार को धुलकोट पहुंचे। उन्होंने चुनावी सभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। कमलनाथ ने कहा कि 21 साल में 8 चुनाव हुए। उसमें से सात बार आपने भाजपा पर भरोसा जताया, लेकिन झूठ बोलने वाली इस पार्टी ने क्षेत्र का विकास नहीं किया। कोरोनाकाल के दौरान कई लोगों की मौत हुई लेकिन सरकार ऑक्सीजन और भारी सुविधाएं होने का दावा करती रही। प्रदेश की स्थिति यह है कि ना तो अस्पताल में डाक्टर है और ना ही स्कूल में शिक्षक। मुख्यमंत्री की स्थिति यह है कि जहाँ नदी नहीं है वहां भी पुल की घोषणा कर देते हैं।
कमल नाथ ने इशारों में लोकसभा उपचुनाव के बाद मुख्यमंत्री का चेहरा बदलने की बात कही। उन्होंने कहा कि 2 नवंबर के बाद जब आप मुख्यमंत्री नहीं रहोगे तब प्रदेश की जनता आपको याद करेगी। कांग्रेस ने लाखों किसानों का कर्जा माफ किया। पूर्व मंत्री अरुण यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में बंटी-बबली की सरकार चल रही है। इस दौरान सचिन यादव, विधायक केदार डावर, हीरालाल अलावा, सुरेंद्रसिंह ठाकुर, अजय रघुवंशी, प्रत्याशी राजनारायण पुरनी भी मौजूद रहे हैं।