Tuesday , May 7 2024
Breaking News

Satna: नवरात्रि के तीसरे दिन 2.25 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने मैहर में मां शारदा भवानी के किये दर्शन, कड़ी सुरक्षा के बीच भक्त ले रहे पुण्य लाभ

 

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ 108 शक्ति पीठों में से एक मैहर की मां शारदा मंदिर में सुबह साढ़े तीन बजे से हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। नवरात्र के तीसरे दिन ब्रम्हमुहूर्त से रात्रि तक दो लाख श्रद्धालुओं मां के दर्शन किए। आरती मंदिर के मुख्य पुजारी पवन महाराज ने की इसके साथ भक्तों ने भी मां से मनोकामना पूर्ति की इच्छा जताई। सिलसिला नौ दिनों तक जारी रहेगा जहां 15 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना बताई जा रही है।

सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी

नवरात्र में भक्तों की भीड़ को देखते हुए पूरे मैहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जिले सहित आसपास के दूसरे जिलों से भी बड़ी संख्या में पुलिस बल बुलाया गया है। पूरी सुरक्षा व्यवस्था को खुद एसपी और एडिशनल एसपी के स्तर के अधिकारी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। तीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक हजार से अधिक पुलिस और होमगार्ड के जवान सुरक्षा और व्यवस्था में तैनात किए गए हैं। 100 से अधिक सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे से पूरे मेला क्षेत्र की मॉनिटरिंग की जा रही है। छह कार्यपालन मजिस्ट्रेट की ड्यूटी भी व्यवस्था में लगाई गई है।

ऐसा है मां का दरबार

सतना जिले के मैहर में आदिशक्ति मां शारदा का विश्व प्रसिद्ध मंदिर है जो नैसर्गिक रूप से समृद्ध कैमूर तथा विंध्य की पर्वत श्रेणियों की गोद में अठखेलियां करती तमसा के तट पर त्रिकूट पर्वत पर 600 फुट की ऊंचाई पर स्थित है। यह ऐतिहासिक मंदिर 108 शक्ति पीठों में से एक है। जहां आज भी चमत्कारिक प्रमाण मिलते हैं। मां शारदा के अनन्य भक्त आल्हा और ऊदल का अखाड़ा भी यहां स्थित है। मान्यता है कि आज भी प्रातःकाल सर्वप्रथम मां की आराधना उनके अनन्य भक्त आल्हा और ऊदल करने आते हैं। जिनके प्रमाण यहां मिलते आए हैं।

 

About rishi pandit

Check Also

Satna: सतना के मोहम्मद अल ने 12वीं में हासिल किया शानदार 83.4% अंक आई एस सी परीक्षा में

सतना,,भास्कर हिंदी न्यूज़/ क्रिस्टकुला मिशन, सतना के छात्र मोहम्मद अल शगील ने 12वीं की आई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *