Thursday , May 2 2024
Breaking News

Satna: विंध्य प्रदेश लेकर रहेंगे, शिवराज सरकार को BJP विधायक नारायण त्रिपाठी की दो-टूक..!

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ विंध्य पुनर्निर्माण मंच के बैनर तले हमारा विंध्य हमें लौटा दो के नारे को लेकर अलग विंध्य प्रदेश की लगातार मांग कर रहे मैहर से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी सतना के रैगांव विधानसभा क्षेत्र का दो दिनों से दौरा कर रहे हैं और सभाओं के माध्यम से जन जागरण अभियान चलाए हुए हैं। सतना में दो दिनी जनजागरण अभियान के बाद गुरुवार को उन्होंने सतना सर्किट हाउस में पत्रकारवार्ता का आयोजन कर पत्रकारों से चर्चा की।

यहां उन्होंने अलग विंध्य प्रदेश की हुंकार भरते हुए कहा कि जो हमारा है वह हमें चाहिए इसके लिए हम हर स्तर तक जाएंगे। मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने कहा कि हम विंध्य प्रदेश लेकर रहेंगे। इसके लिए पूरे विंध्य में जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री पं.अटल बिहारी वाजपेयी के छोटे राज्य की परिकल्पना को साकार करने विंध्य पुनर्निर्माण के लिए विंध्य जन जागरण यात्रा एक बार फिर निकाली जाएगी जो आने वाले दो अक्टूबर से शुरू होगी। 12 दिनों तक यह यात्रा रीवा एवं शहडोल संभाग के जिलों में जन जागरण फैलाएगी। विधायक त्रिपाठी ने कहा कि वे हर व्यक्ति तक अपनी बात पहुंचाएंगे और अलग विंध्य प्रदेश की आवाज को बुलंद करेंगे। उन्होंने कहा खुद प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम भी इसके पक्षधर हैं। उन्होंने मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ने खुद कहा है कि जब तक जनमानस तैयार नहीं होगा तब तक विंध्य प्रदेश नहीं बन सकता। इसके लिए जन जागरण फैलाइये।

मुख्यमंत्री ने कहा केवल पार्टी का विरोध नहीं करना

पत्रकारवार्ता के दौरान भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने कहा कि मैं विंध्य प्रदेश की मांग को लेकर इंदौर, भिंड और मालवा सहित छत्तीसगढ़ में भी विंध्य के लोगों से मिला हूं और जनसमर्थन जुटा रहा हैं। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर वे मुख्यमंत्री से भी मिल चुके हैं और अपने जन जागरण के लिए चर्चा कर चुके हैं। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री ने यह बात सुनकर कहा कि आप अभियान चलाइये लेकिन पार्टी का विरोध नहीं होना चाहिए। विधायक ने कहा कि मैं पार्टी का विरोधी नहीं हूं क्योंकि भाजपा में इसलिए ही शामिल हुआ था कि अलग विंध्य प्रदेश का सपना भाजपा ही पूरा कर सकती है जो कि अटल बिहारी जी की राह में चलती है और उनका सपना पार्टी को ही पूरा करना है। उन्होंने कहा कि हम हर स्तर तक प्रयास करेंगे।

About rishi pandit

Check Also

Maihar: कलेक्टर मैहर ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

मैहर जिले के 3 विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा की मेरिट सूची में अर्जित किया स्थान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *